Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले
    क्राइम

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 24, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साइबर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों का एक नया खेल सामने आया है. वे अब कैशबैक का आकर्षक मैसेज मोबाइल पर भेजकर बैंक खाते से माल उड़ाने की फिराक में लगे है. इस बात का खुलासा आज गिरिडीह के साइबर डीएसपी अमित रविदास ने मीडिया के सामने  किया है. डीएसपी अमित रविदास ने बताया कि जामताड़ा पुलिस ने करमाटाड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम समीम अंसारी (24), कैफ अंसारी (19) और मुस्तकीम अंसारी (38) बताये गये। 

    साइबर डीएसपी अमीत रविदास के मुताबिक एसपी शम्भू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने पारटोल गांव के पश्चिम बांस झाड़ के पास एवं ताराबहाल स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में छापेमारी की और तीनों को धर दबोचा। इनके पास से 6 मोबाइल फोन और 4 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जो खुलासे किए हैं, उसने साइबर ठगी के नए तरीकों की परतें खोल दी हैं। गिरफ्तार आरोपी समीम अंसारी और कैफ अंसारी ‘Ease My Deal’ ऐप का इस्तेमाल कर लोगों के PhonePe अकाउंट पर ₹1999 कैशबैक का मैसेज भेजते थे। मैसेज देखकर कई लोग इसे असली ऑफर समझकर क्लिक कर देते। जैसे ही क्लिक किया जाता, वैसे ही सामने वाले के खाते से रकम ट्रांसफर हो जाती। फ्रॉड इस पैसे से ऑनलाइन गिफ्ट कार्ड खरीदते और बाद में कमीशन पर बेच देते थे।

    क्रिडिट कार्ड बंद करने का हवाला देकर करता खेला

    गिरफ्तार तीसरा आरोपी मुस्तकीम अंसारी खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बताकर लोगों को फोन करता था। वह कहता था कि आपका क्रेडिट कार्ड जल्द बंद होने वाला है और उसे चालू रखने के लिए कुछ प्रोसेस पूरी करनी होगी। इसके बाद वह पीड़ित के मोबाइल में एक APK फाइल डाउनलोड करवाता था। यह फाइल असल में जासूसी सॉफ्टवेयर की तरह काम करती थी। फाइल इंस्टॉल होते ही कार्ड नंबर, ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारियां अपराधियों तक पहुंच जाती थी। फिर खाते से पैसे उड़ा लिए जाते थे। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि मुस्तकीम अंसारी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। वह पहले भी साइबर ठगी के मामलों में आरोपी रह चुका है। पुलिस अब उसके पुराने नेटवर्क और अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।

    Also Read : झारखंड : 262 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, हेमंत सोरेन की कही किस बात की हो रही चर्चा?

    Is the 'Ease My Deal' app draining your money? What secrets did the perpetrators reveal to the police? क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले साइबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : 262 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, हेमंत सोरेन की कही किस बात की हो रही चर्चा?
    Next Article डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.