Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रिम्स में सीआईडी के पहुंचने पर क्या बोल रहे हैं मंत्री इरफान अंसारी
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स में सीआईडी के पहुंचने पर क्या बोल रहे हैं मंत्री इरफान अंसारी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीआईडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में पिछले एकेडमिक सेशन के एडमिशन को लेकर उठे सवालों की जांच अब तेज हो गई है. बुधवार को झारखंड सीआईडी की स्पेशल टीम अचानक रिम्स पहुंची और सीधे डीन दफ्तर में जांच शुरू कर दी. टीम ने रिकॉर्ड रूम को अपने कंट्रोल में ले लिया और एडमिशन से जुड़े दस्तावेज, फाइलें और डिजिटल रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले साल हुए नामांकन में गड़बड़ी और नियमों की अनदेखी की शिकायतें सरकार तक पहुंची थी. आरोप लगाया गया था कि कुछ छात्रों ने गलत जाति प्रमाण पत्र और स्थानीयता प्रमाण पत्र के आधार पर एडमिशन करवाया, जबकि कुछ मामलों में नियमों का पालन नहीं किया गया. शुरुआती स्तर पर शिकायतों को गंभीर पाए जाने के बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी थी.

    कई अहम दस्तावेज जब्त, अधिकारियों से पूछताछ

    सीआईडी की टीम एडमिशन प्रक्रिया से जुड़े सभी रिकॉर्ड का मिलान कर रही है. जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए जा रहे हैं. इसके अलावा नामांकन प्रक्रिया में शामिल कर्मचारियों और अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है. टीम यह पता लगाने में जुटी है कि दाखिले के दौरान कहीं नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ और यदि हुआ तो इसके लिए जिम्मेदार कौन हैं. सीआईडी की कार्रवाई शुरू होते ही रिम्स प्रशासन में खलबली मच गयी. कई विभागों से रिकॉर्ड तलब किए गए हैं और पुराने दस्तावेजों की जांच की जा रही है. जांच में गड़बड़ी मिलने पर एडमिशन प्रक्रिया से जुड़े सीनियर अधिकारियों और संस्थान के शीर्ष प्रबंधन की भूमिका भी जांच के घेरे में आ सकती है. फिलहाल सीआईडी की जांच जारी है.

    छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे : स्वास्थ्य मंत्री

    मामले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि एमबीबीएस जैसी पढ़ाई के लिए मां-बाप वर्षों तक मेहनत कर बच्चों की फीस भरते हैं. ऐसे में यदि कोई गलत तरीके से सीट हासिल करता है तो यह योग्य छात्रों के साथ अन्याय है. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में किसी तरह का खिलवाड़ नहीं होने देंगे. मंत्री ने साफ कहा कि झारखंड सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और किसी भी स्तर पर गड़बड़ी सामने आने पर कार्रवाई तय है. उन्होंने कहा कि अगर जांच में तथ्य सही पाए जाते हैं तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. चाहे मामला किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज का हो या निजी संस्थान का, नियमों से समझौता नहीं होगा.

    Also Read : धोनी की अफवाह, फ्री एंट्री, बंद गेट और भगदड़… JSCA स्टेडियम में कैसे मच गया बवाल

    What is Minister Irfan Ansari saying about the CID's arrival at RIMS? रिम्स में सीआईडी के पहुंचने पर क्या बोल रहे हैं मंत्री इरफान अंसारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधोनी की अफवाह, फ्री एंट्री, बंद गेट और भगदड़… JSCA स्टेडियम में कैसे मच गया बवाल
    Next Article झारखंड : 262 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, हेमंत सोरेन की कही किस बात की हो रही चर्चा?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 262 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, हेमंत सोरेन की कही किस बात की हो रही चर्चा?

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धोनी की अफवाह, फ्री एंट्री, बंद गेट और भगदड़… JSCA स्टेडियम में कैसे मच गया बवाल

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : 262 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, हेमंत सोरेन की कही किस बात की हो रही चर्चा?

    June 24, 2026

    रिम्स में सीआईडी के पहुंचने पर क्या बोल रहे हैं मंत्री इरफान अंसारी

    June 24, 2026

    धोनी की अफवाह, फ्री एंट्री, बंद गेट और भगदड़… JSCA स्टेडियम में कैसे मच गया बवाल

    June 24, 2026

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026

    24 जून 1974 : जब 42 रन पर ऑल आउट हो गई थी टीम इंडिया

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.