Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य
    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 19, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में शुक्रवार को आयोजित अहम बैठक में नई प्रबंधन कमेटी का गठन कर दिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में संगत और गुरुद्वारा दुकान समिति के सदस्य शामिल हुए। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से वर्ष 2026 से 2029 तक के लिए 15 सदस्यीय नई कमेटी का चयन किया गया। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने एकमत से नई कमेटी का समर्थन किया।

    बैठक की शुरुआत अरदास के साथ हुई। इसके बाद गुरुद्वारा के संचालन, धार्मिक आयोजनों, सेवा कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गुरुद्वारा सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक सेवा और भाईचारे का भी प्रतीक है। ऐसे में संगत के सहयोग से गुरुद्वारा की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की जरूरत है।

    तीन साल तक संभालेगी गुरुद्वारा का संचालन

    बैठक में सर्वसम्मति से गठित नई कमेटी वर्ष 2026 से 2029 तक गुरुद्वारा साहिब के धार्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेगी। नई टीम पर गुरुद्वारा की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने, धार्मिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन करने और संगत की सुविधाओं को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी होगी।

    नई कमेटी में ये सदस्य शामिल

    नई कमेटी में सुरेंद्र सिंह (छिंदे), सरबजीत सिंह दुआ (सीतू), इंदरजीत सिंह खुराना (रिम्पी), दर्शन सिंह (एसबीएच), गोबिंद सिंह, हरजीत सिंह चावला (शांति), सुखविंदर सिंह (सोनू), राजवीर सलूजा (राजे), गंगनप्रीत सिंह (हैप्पी), परमिंदर सिंह बग्गा (राजा), दलजीत सिंह (हनी), हरविंदर सिंह होरा (रिकी), परमजीत सिंह खनूजा, जसबीर सिंह होरा और हरमीत सिंह को सदस्य बनाया गया है।

    संगत ने जताया भरोसा

    बैठक में मौजूद संगत ने उम्मीद जताई कि नई कमेटी पूरी पारदर्शिता और समर्पण के साथ गुरुद्वारा साहिब की सेवा करेगी। धार्मिक आयोजनों को और बेहतर तरीके से आयोजित करने के साथ-साथ समाज सेवा से जुड़े कार्यों को भी गति दी जाएगी। बैठक के अंत में नई कमेटी के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी गईं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।

    Also Read : आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    New committee formed for Ranchi Station Road Gurudwara; 15 members elected unanimously. रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम
    Next Article आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.