एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा
किसलय शानू बिहार के पूर्व एमएलसी सुबोध राय मंगलवार 30 जून की रात झारखंड में अचानक चर्चित होने लगे. दरअसल राजधानी रांची के ओरमाझी इलाके में उनकी कंपनी तरंगिनी बॉटलर्स में शराब बनाने का काम चल रहा था. कंपनी को 8 पीएम और व्हाइट मिशचीफ नाम की शराब बनाने का लाइसेंस मिला हुआ था. लेकिन इसकी आड़ में वो उन शराब और बीयर कंपनियों के भी उत्पाद बना रहे थे, जिसका उन्हें लाइसेंस मिला ही नहीं था. ऐसे में गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दो कंपनी … Read More