AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
डोडा

हजारीबाग : बरही में 14 लाख रुपये का 697 किलो डोडा बरामद, दो तस्कर नामजद

Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने बरही थाना क्षेत्र के ग्राम रसोईया धमना में बड़ी कार्रवाई करते हुए 697 किलोग्राम डोडा बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 14 लाख रुपये आंकी गई है। इस संबंध में बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने गुरुवार को बरही थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि रसोईया धमना गांव में अफीम तस्करों द्वारा मुर्गी फार्म के पास बने एक कोर्केट मकान में भारी मात्रा में डोडा का भंडारण किया गया है, जिसे बाहरी तस्करों को बेचने की तैयारी थी। सूचना के सत्यापन … Read More

मोदी

मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

जोहार लाइव : मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा विगत एक सप्ताह से दिल्ली से देश के आखिरी हिस्से तक चल रही है. मंत्रिमंडल में पहले से शामिल कुछ चेहरे व्याकुल हैं, तो इंतजार कर रहे सांसदों में कुछ शामिल होने के लिए बेचैन. इन सब के बीच सबसे अहम चर्चा है बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा. इन चर्चाओं के बीच कभी नीतीश और लालू यादव के महत्वपूर्ण सहोयोगी रहे शिवानंद तिवारी नीतीश कुमार को कुछ याद दिला रहे हैं. बकौल शिवानंद तिवारी :- एक समय ऐसा था जब नीतीश कुमार को … Read More

हिंदू

सरकारी स्कूलों में किसी बच्चे को हिंदू प्रार्थना पढ़ने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

जोहार लाइव : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि राज्य के किसी भी सरकारी स्कूल में किसी बच्चे को हिंदू प्रार्थनाओं का पाठ करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता. यह टिप्पणी जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की एकल पीठ ने उस जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान की, जिसमें राज्य सरकार के 12 जून के उस परिपत्र को चुनौती दी गई थी, जिसमें स्कूलों में सरस्वती वंदना, गायत्री मंत्र, गुरु मंत्र और अन्य हिंदू प्रार्थनाओं के पाठ का निर्देश दिया गया था. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि जून की शुरुआत में यह … Read More

सीएम

सीएम हेमंत सोरेन ने खुद भरा SIR फॉर्म, लोगों से की यह अपील

Ranchi : झारखंड में वोटर लिस्ट को एकदम सही और अपडेटेड बनाने के लिए SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण का काम शुरू हो गया है. इसके तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर फॉर्म बांट रहे हैं और लोगों की जानकारी की जांच कर रहे हैं. इसी कड़ी में सीएम हेमंत सोरेन ने भी रांची के कांके रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर खुद एन्यूमरेशन (गणना) फॉर्म भरा और इसे जमा किया.  सीएम के साथ उनकी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन ने भी अपना फॉर्म भरा. लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सीएम की अपील फॉर्म भरने के बाद सीएम … Read More

झामुमो

जमशेदपुर ह’त्याकांड पर भी भाजपा को घेर रही झामुमो, क्या बोले बाबूलाल

Ranchi : जमशेदपुर में हिमांशू सिंह की हत्या को भाजपा मुद्दा बना रही है. 2 जुलाई को मशाल जुलूस व 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया गया है. लेकिन झामुमो ने अब पूरे मामले में भाजपा को घेरान शुरू कर दिया है. दरअसल, जिस बार में विवाद के बाद हत्या हुई वह बार भाजपा नेता नीरज सिंह का है. नीरज सिंह की पत्नी हाल ही में भाजपा के समर्थन से मेयर का चुनाव भी लड़ी थीं. झामुमो के सोशल मीडिया हैंडलर से बीजेपी झारखंड पेज व दूसरे भाजपा नेताओं को भी घेरा जा रहा. गुरुवार को भी झामुमो … Read More

देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

Ranchi : राजधानी रांची में अपराध पर लगाम लगाने और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है. बुधवार की देर रात रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पूरे जिले में एक व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक, पुलिस ने एक साथ मोर्चा संभाला और देर रात तक सड़कों पर मुस्तैद रही. शहर के एंट्री पॉइंट्स और चौक-चौराहों पर भारी नाकेबंदी एसएसपी के निर्देश पर बुधवार रात अचानक राजधानी के तमाम थाना क्षेत्रों की … Read More

हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित डबल डाउन बार हत्याकांड को लेकर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा पर सीधा हमला बोला है। बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती और झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने संयुक्त बयान जारी कर पूछा है कि जिस डबल डाउन बार में हिमांशु सिंह हत्याकांड हुआ, उसके मालिक और भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह को आखिर भाजपा क्यों बचा रही है। झामुमो नेताओं ने कहा कि दो युवाओं की हत्या बेहद दुखद और निंदनीय है। पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी … Read More

जमशेदपुर

जमशेदपुर में मलेरिया से मौत के बाद सरकार अलर्ट, सभी जिलों के डीसी को मिले कड़े निर्देश

Ranchi : जमशेदपुर में मलेरिया से हुई एक मौत और लगातार बढ़ते मामलों ने झारखंड सरकार की चिंता बढ़ा दी है. इस घटना को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने राज्य के सभी डीसी को एक चिट्ठी जारी की है. इसमें उन्होंने साफ कहा है कि मलेरिया को रोकने और इस पर काबू पाने के लिए तुरंत बड़े पैमाने पर कदम उठाए जाएं. अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि जिन इलाकों में मलेरिया के मरीज मिल … Read More

जमशेदपुर

हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

Ranchi : जमशेदपुर में हुई हालिया हत्या की घटना को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि यह सिर्फ एक हत्या नहीं बल्कि कानून व्यवस्था पर सीधा हमला है. उनके मुताबिक अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे पुलिस की मौजूदगी में भी वारदात को अंजाम देने से नहीं डर रहे हैं. प्रदेश कार्यालय में उन्होंने मीडिया से कहा कि घटना के विरोध में 2 जुलाई की शाम जमशेदपुर में मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे. वहीं 3 … Read More

महाराजा

बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

छोटा नागपुर के पठार पर स्थित रातु गढ़ की दीवारें सिर्फ पत्थरों का ढांचा नहीं हैं, बल्कि ये सदियों पुराने उस नागवंशी राजवंश की गवाह हैं जिसने झारखंड की संस्कृति और इतिहास को गढ़ा है. पुंडरीक नाग के वंशज कहे जाने वाले नागवंशी राजाओं की इस धरती पर अपनी एक अलग ही आन-बान और शान रही है. इसी गौरवशाली परंपरा की एक अहम और बेहद सम्मानित कड़ी थे महाराजा चिंतामणि शरण नाथ शाहदेव. साल 2014 में उनके निधन के बाद रातु राजपरिवार के भविष्य और उनकी संपत्ति को लेकर अक्सर कयास लगाए जाते रहे हैं. अब रांची की एक अदालत … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More