Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ
    जोहार ब्रेकिंग

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में लंबे इंतजार के बाद राज्य सूचना आयोग फिर से पूरी तरह काम करने की स्थिति में आ गया है. बुधवार को लोक भवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में राज्य के नवनियुक्त चारों सूचना आयुक्तों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल संतोष गंगवार ने सभी आयुक्तों को शपथ दिलाई. शपथ लेने वालों में वरिष्ठ पत्रकार अनुज सिन्हा, झामुमो के पूर्व प्रवक्ता तनुज खत्री, भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अमूल नीरज खलखो शामिल हैं. इन चारों की नियुक्ति के साथ ही करीब पांच साल से अधर में लटका झारखंड राज्य सूचना आयोग फिर से पूरी तरह कार्यशील हो गया है। अब आरटीआई यानी सूचना के अधिकार से जुड़े मामलों की सुनवाई और लंबित अपीलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। राज्य सरकार ने 10 जून को राज्यपाल की सशर्त स्वीकृति मिलने के बाद चारों सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद से शपथ ग्रहण की प्रक्रिया का इंतजार किया जा रहा था। बुधवार को शपथ के साथ ही इनकी नियुक्ति औपचारिक रूप से प्रभावी हो गई। सूचना आयोग का गठन आरटीआई कानून के तहत किया गया है।

    मुख्य सूचना आयुक्त का पद अब भी खाली

    हालांकि चार सूचना आयुक्तों की नियुक्ति हो चुकी है, लेकिन मुख्य सूचना आयुक्त का पद अब भी खाली है। सरकार ने इस पद पर अभी तक किसी नाम की घोषणा नहीं की है। ऐसे में आयोग पूरी तरह कार्यशील तो हो गया है, लेकिन उसके शीर्ष पद पर नियुक्ति होना अभी बाकी है।

    इसे भी पढ़ें : गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग Jharkhand State Information Commission to become fully active again after five years; all four Information Commissioners have taken the oath. चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.