Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बड़ी खबर : बिहार के सरकारी स्कूलों में बदल गया परीक्षा का पैटर्न, अब हर जिले में अलग होगा प्रश्न पत्र
    ट्रेंडिंग

    बड़ी खबर : बिहार के सरकारी स्कूलों में बदल गया परीक्षा का पैटर्न, अब हर जिले में अलग होगा प्रश्न पत्र

    Team JoharBy Team JoharMarch 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार के सरकारी स्कूलों में परीक्षा का पैटर्न बदल गया है. दरअसल अब हर जिले में प्रश्न पत्र अलग-अलग होगें. यह पहला मौका होगा जब विभाग के स्तर से ऐसा प्रयोग किया जा रहा है. इसके साथ ही विद्यार्थियों को इस बार परीक्षा में अंक की जगह ग्रेड देने की तैयारी है.

    परीक्षा असफल, तो प्रधान/शिक्षक जिम्मेवार

    विभागीय निर्देश के अनुसार स्कूलों में कमजोर बच्चों के लिए मिशन दक्ष के तहत कक्षा एक आठ तक के लिए विशेष कक्षाएं प्रतिदिन आयोजित की जा रही हैं. निर्देश में कहा गया है कि यदि कोई बच्चा वार्षिक परीक्षा में असफल होता है, तो उक्त स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षक जिम्मेदार होंगे. इसको देखते हुए स्कूलों के शिक्षक प्रतिदिन कमजोर बच्चों को पढ़ाने में व्यस्त हैं. इसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विभाग को भेजी जा रही है.

    कैसा होगा प्रश्न पत्र

    प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका के कागज की क्वालिटी और साइज का विवरण डीइओ कार्यालय की ओर से जारी किया गया है. प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका ए 3 साइज का होना चाहिए और काजग की क्वालिटी 70 जीएसएम की होनी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को उत्तर लिखने में आसानी हो. प्रश्न पत्र की छपाई के बाद वर्गवार और विषयवार अलग-अलग 600-600 प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका का बंडल तैयार किया जायेगा.

    18 मार्च से होगी वार्षिक परीक्षा

    बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. इसके तहत कक्षा पांच और आठ की परीक्षा 18 से 21 मार्च तक होगी. इसी तरह कक्षा एक से चार और कक्षा छह और सात की परीक्षा 21 से 28 मार्च तक चलेगी. सभी कक्षाओं की परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर एक से तीन बजे तक चलेगी.

    इसे भी पढ़ें: स्पैनिश महिला के हेलमेट व बाइक में लगा था हिडन कैमरा, सोशल मीडिया में शेयर की दरिंदे की तस्वीर

    Bihar City News Current News Daily News Exam Pattern government school Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Question Paper Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन परीक्षा का पैटर्न प्रश्न पत्र बिहार मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सरकारी स्कूल सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्पैनिश महिला के हेलमेट व बाइक में लगा था हिडन कैमरा, सोशल मीडिया में शेयर की दरिंदे की तस्वीर
    Next Article झारखंड विधानसभा नियुक्ति मामले पर HC नाराज, पूछा- दूसरी जांच कमेटी की जरूरत क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    22 जून 1986: जब माराडोना के ‘हैंड ऑफ गॉड’ ने रच दिया फुटबॉल इतिहास

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    Latest Posts

    22 जून 1986: जब माराडोना के ‘हैंड ऑफ गॉड’ ने रच दिया फुटबॉल इतिहास

    June 22, 2026

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.