आरक्षण और प्रतिनिधित्व की गारंटी के बिना झारखंड में परिसीमन मंजूर नहीं: जनाधिकार महासभा
झारखंड जनाधिकार महासभा और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने राज्य में परिसीमन की प्रक्रिया को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. रांची के बगईचा में आयोजित राज्यस्तरीय बैठक में यह दो टूक कहा गया कि आदिवासियों और दलितों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की गारंटी के बिना झारखंड में किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा. संगठनों ने पुरजोर मांग उठाई है कि पांचवीं अनुसूची के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में शत-प्रतिशत आदिवासी आरक्षण लागू किया जाए, दलित बहुल क्षेत्रों में अनुसूचित जाति (SC) का आरक्षण सुनिश्चित हो, और आदिवासी बहुल गैर-अनुसूचित इलाकों को पांचवीं अनुसूची के दायरे में शामिल किया जाए. मतदाता … Read More