AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
T-20

भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

रांची के जे.एस.सी.ए. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे T20 अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक सह पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, मनोज कौशिक ने स्टेडियम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ मैच के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की. वरीय पुलिस अधिकारी और जे.एस.सी.ए. पदाधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा, पुलिस अधीक्षक … Read More

Gen-Z

भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

देश भर के स्कूल-कॉलेजों और सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नई भाषा तेज़ी से फैल रही है, जिसे युवा खुद “Gen-Z वाली हिंदी” कह रहे हैं. न पूरी हिंदी, न पूरी इंग्लिश – बीच का एक ऐसा मिक्स, जिसमें “अच्छा लगा” की जगह अब “एकदम AURA है भाई” और “बहुत बुरा लगा” की जगह “ये तो बहुत CRINGE है” जैसे वाक्य आम हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भाषा की जड़ें TikTok, Instagram Reels और YouTube Shorts में हैं. कोई एक शब्द किसी वीडियो में वायरल होता है, फिर ग्रुप चैट्स में घुसता है, और कुछ ही हफ्तों … Read More

लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

हजारीबाग : छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में शनिवार को मौन जुलूस निकाला जाएगा. यह जुलूस शाम 5 बजे गांधी मैदान से शुरू होगा. इसमें छात्रों, युवाओं और आम लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है. आयोजकों का कहना है कि रांची, हजारीबाग और गिरिडीह में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में यह जुलूस निकाला जा रहा है. पोस्टर में लाठीचार्ज की घटना को लेकर विरोध जताते हुए इसे छात्रों के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताया गया है. जुलूस को लेकर जारी पोस्टर में छात्रों, युवाओं और आम … Read More

Mayawati

वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

वंदे मातरम् के पूरे गीत या इसके शुरुआती दो छंदों के गायन को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इसे लेकर हो रही सियासत पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत के गायन को राजनीतिक मुद्दा बनाना उचित नहीं है. सरकारों और राजनीतिक दलों को बेरोजगारी, युवाओं के भविष्य और बाढ़ जैसी गंभीर समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए. मायावती ने कहा कि केंद्र हो या राज्य, सत्ता परिवर्तन के बाद राजनीतिक दल कई बार अपने राजनीतिक हितों के अनुरूप पुराने फैसलों और नीतियों में बदलाव … Read More

Shilpi Neha Tirkey

झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बीजेपी पर युवाओं, रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने शासनकाल में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय निजीकरण को बढ़ावा दिया, उन्हें आज छात्रों और युवाओं के भविष्य पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि जब देशभर में NEET अभ्यर्थी परीक्षा में पारदर्शिता की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे थे, तब बीजेपी का कोई बड़ा नेता छात्रों के समर्थन में नजर नहीं आया. न सड़क … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More