Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 7, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Shilpi Neha Tirkey
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बीजेपी पर युवाओं, रोजगार और शिक्षा के मुद्दे पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने शासनकाल में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय निजीकरण को बढ़ावा दिया, उन्हें आज छात्रों और युवाओं के भविष्य पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.

    शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि जब देशभर में NEET अभ्यर्थी परीक्षा में पारदर्शिता की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे थे, तब बीजेपी का कोई बड़ा नेता छात्रों के समर्थन में नजर नहीं आया. न सड़क पर उनका साथ दिया गया और न ही सोशल मीडिया पर उनकी आवाज उठाई गई.

    उन्होंने कहा कि अब झारखंड के छात्रों के मुद्दे पर अचानक संवेदनशील बनने का दावा करना बीजेपी के दोहरे रवैये को दिखाता है.
    ‘शिक्षा में सुधार नहीं, राजनीति को प्राथमिकता दी गई

    मंत्री ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को मजबूत करने के बजाय शिक्षा के निजीकरण और राजनीतिक एजेंडे को बढ़ावा दिया. उनका कहना है कि शिक्षा का उद्देश्य युवाओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रोजगार से जुड़ी क्षमता विकसित करना होना चाहिए, लेकिन इसके बजाय दिखावे की राजनीति की गई.

    शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आज का Gen Z युवा अपने अधिकारों को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक है. ऐसे में केवल रील, वीडियो और प्रचार अभियान चलाने से युवाओं की समस्याएं हल नहीं होंगी. उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार, बेहतर शिक्षा, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और समान अवसर चाहिए. जब तक इन मूल मुद्दों का समाधान नहीं होगा, तब तक सिर्फ ‘मन की बात’ और ‘परीक्षा पर चर्चा’ जैसे कार्यक्रम उनकी उम्मीदों को पूरा नहीं कर सकते.

    ‘JPSC-JSSC मामले में सरकार गंभीर है’

    मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों को पूरी गंभीरता से देख रही है. सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई कर रही है. जिन लोगों की भूमिका सामने आ रही है, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.
    उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों और अभ्यर्थियों से लगातार संवाद कर रही है, ताकि भर्ती और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किया जा सके.

    ‘भविष्य में किसी छात्र के साथ अन्याय नहीं होगा’

    शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार का मकसद सिर्फ अनियमितताओं पर कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि ऐसी व्यवस्था बनाना है, जिस पर छात्रों का भरोसा कायम रहे. उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि भविष्य में किसी भी अभ्यर्थी को भर्ती प्रक्रिया में परेशानी का सामना न करना पड़े और युवाओं का लोकतांत्रिक संस्थाओं व भर्ती परीक्षाओं पर विश्वास और मजबूत हो.

    Also Read : झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    #Jharkhand News #latest hindi news #National News Daily News Johar Live Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिला ICPA हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 8399.31 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, वित्त मंत्री ने बैंकिंग और ऋण वितरण के आंकड़े रखे

    August 7, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.