Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 21, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बिहार के जमुई जिले में हाल ही में घटी एक शर्मनाक घटना को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है. जमुई की विधायक और बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे समाज को शर्मसार करने वाला करार दिया है. वहीं दूसरी ओर, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेष कुशवाहा ने इसे छिटपुट घटना बताते हुए सरकार के कड़े रुख का बचाव किया है.

    प्रशासन की तत्परता से संतुष्ट हैं मंत्री श्रेयसी सिंह

    मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री श्रेयसी सिंह ने बताया कि यह घटना 19 तारीख की शाम को हुई थी. शुरुआत में इस मामले में कोई औपचारिक प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं कराई गई थी, लेकिन प्रशासन ने सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए तुरंत FIR दर्ज की.

    उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. श्रेयसी सिंह ने जमुई प्रशासन को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि जो भी अन्य दोषी अभी तक पकड़ से बाहर हैं, उन्हें टावर लोकेशन और अन्य तकनीकी सर्विलांस के जरिए जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. उन्होंने मुख्यमंत्री की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का हवाला देते हुए कहा कि वह जमुई प्रशासन की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट हैं और चाहती हैं कि आगे भी इसी गति से सख्त कार्रवाई जारी रहे.

    उमेश कुशवाहा ने बताया छिटपुट घटना

    इस पूरे घटनाक्रम पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि इस तरह की छिटपुट घटनाएं होने पर सरकार पूरी तरह संवेदनशील होकर तुरंत कार्रवाई करती है. उन्होंने 2005 के पहले के बिहार और आज के हालात की तुलना करते हुए कहा कि पहले लोग घर से बाहर निकलने में डरते थे, जबकि आज प्रशासन तुरंत एक्शन ले रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध को अंजाम देने वाला बड़े से बड़ा अपराधी भी कानून की गिरफ्त से नहीं बचेगा.

    क्या है पूरा मामला?

    यह पूरा विवाद जमुई जिले में घटी एक शर्मनाक घटना से जुड़ा है, जो 19 सितंबर की शाम को सामने आई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, जमुई में स्कूटी या बाइक से जा रहे एक नाबालिग युवक-युवती को कुछ मनचलों ने रोक लिया था. आरोप है कि उन उपद्रवी तत्वों ने छात्र के साथ मारपीट की और नाबालिग छात्रा के साथ अभद्रता व ‘बैड टच’ जैसी हरकतें कीं. इस दौरान पीड़िता हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए.

    इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया.

    Also Read : बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेष कुशवाहा जमुई जिला बिहार मंत्री श्रेयसी सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू
    Next Article Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साल 2004 से कभी जीत नहीं पाए चुनाव, अब सीधे बने राज्यपाल, जानिये ब्रजमोहन राम का पूरा पॉलिटिकल करियर क्या रहा

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश के सभी हाईकोर्ट में भगवा समूह के जज बैठे हैं, ऐसे विचार वाले आसानी से जज बनाए जा रहे हैः पूर्व जस्टिस के चंद्रू

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धालभूमगढ़ में ओझा-गुनी और तंत्र-मंत्र के शक में भाई ने की दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या

    October 13, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026

    झारखंड : तीन साल से कोई नया केस नहीं, फिर भी रांची से किया गया था जिला बदर, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    October 13, 2026

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.