हजारीबाग : छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में शनिवार को मौन जुलूस निकाला जाएगा. यह जुलूस शाम 5 बजे गांधी मैदान से शुरू होगा. इसमें छात्रों, युवाओं और आम लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है.
आयोजकों का कहना है कि रांची, हजारीबाग और गिरिडीह में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में यह जुलूस निकाला जा रहा है. पोस्टर में लाठीचार्ज की घटना को लेकर विरोध जताते हुए इसे छात्रों के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताया गया है.
जुलूस को लेकर जारी पोस्टर में छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की गई है. आयोजकों ने इसे शांतिपूर्ण तरीके से निकालने की बात कही है. पोस्टर पर इसे छात्रों के सम्मान और अधिकार के लिए शांतिपूर्ण विरोध बताया गया है.
Also Read : कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय


