Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा नियुक्ति मामले पर HC नाराज, पूछा- दूसरी जांच कमेटी की जरूरत क्यों
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा नियुक्ति मामले पर HC नाराज, पूछा- दूसरी जांच कमेटी की जरूरत क्यों

    Team JoharBy Team JoharMarch 5, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : हाईकोर्ट में विधानसभा नियुक्ति मामले पर मंगलवार को सुनवाई हुई. झारखंड हाईकोर्ट जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ में मंगलवार को झारखंड विधानसभा नियुक्ति मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर याचिकाकर्ता शिव शंकर शर्मा की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि इस मामले में जो रिपोर्ट आया है, उसे कैबिनेट के समक्ष पेश किया गया है. कैबिनेट द्वारा अभी उस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है. सरकार के जवाब पर अदालत ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की. इस पर हाई कोर्ट ने विस्तृत बिंदुवार और अधिकतम जानकारी 20 मार्च से पूर्व राज्य सरकार को शपथ पत्र के माध्यम से पेश करने को कहा है. इस मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी.

    सुनवाई के दौरान अदालत ने यह जानना चाहा कि जब इस मामले में एक कमिश्नर बनाया गया, उसने जांच रिपोर्ट दी. वह रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपा गया. राज्यपाल ने कार्रवाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष को निर्देशित किया तब उसके बाद फिर दूसरी जांच कमेटी क्यों और किस प्रोविजन में बनाई गई. उस जांच रिपोर्ट को कैबिनेट में क्यों पेश किया गया. किस नियम के तहत यह किया गया है. इस पर विस्तृत बिंदुवार और अधिकतम जानकारी हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को शपथ पत्र के माध्यम से पेश करने को कहा है.

    बता दें कि वर्ष 2005 से 2007 के बीच झारखंड विधानसभा में नियुक्ति हुई थी. उस नियुक्ति में गड़बड़ी की बात सामने आई थी. जिसके बाद इस मामले की जांच के लिए सेवानिवृत्त जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद को जांच का जिम्मा सौंपा गया था. उन्होंने जांच कर जांच रिपोर्ट राज्यपाल को सौंप दिया था. उसके बाद राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष को इस पर एक्शन लेने के लिए निर्देश दिया था. लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हो सकी. याचिकाकर्ता शिव शंकर शर्मा ने कार्रवाई नहीं होने को लेकर  जनहित याचिका दायर की है.

    Affidavit appointment Court High Court jharkhand johar live news ranchi जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड नियुक्ति न्यायालय रांची शपथ पत्र हाई कोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबड़ी खबर : बिहार के सरकारी स्कूलों में बदल गया परीक्षा का पैटर्न, अब हर जिले में अलग होगा प्रश्न पत्र
    Next Article पायलटों को ट्रेनिंग दे रहा एयरक्राफ्ट बोधगया में गिरा, मची अफरातफरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    क्राइम

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.