Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»स्पैनिश महिला के हेलमेट व बाइक में लगा था हिडन कैमरा, सोशल मीडिया में शेयर की दरिंदे की तस्वीर
    झारखंड

    स्पैनिश महिला के हेलमेट व बाइक में लगा था हिडन कैमरा, सोशल मीडिया में शेयर की दरिंदे की तस्वीर

    Team JoharBy Team JoharMarch 5, 2024Updated:March 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: “अतिथि देवो भवः” भारत में आने वाले अतिथियों के सम्मान में यह सलोगन है. लेकिन उसी देश में विदेश से आए अथिति के साथ अमानवीय व्यवहार के बाद से पूरा भारत देश आहत है. झारखंड के दुमका जिला में घटित इस घटना ने सोशल मीडिया पर कई तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है. पीड़िता ने न्याय की खातिर एक दरिंदे का फोटो शेयर किया है. इसके अलावा भी कई लोगों का भी चेहरा विदेशी महिला के हेलमेट और बाइक में लगे गुप्त कैमरा में कैद हुआ है. फिलहाल दुमका पुलिस के हांथ पूरी तरह से खाली है. दुष्कर्मियों की गिरफ्तारी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है. इस मामले में भले ही पुलिस अनुसंधान के नाम पर मीडिया से बहुत कुछ छिपा रही हो लेकिन पीड़िता द्वारा सोशल मीडिया के सहारे हर एक तथ्य से पर्दा हटाया जा रहा है. वह हर एक जानकारी को सोशल साइट्स पर साझा कर न्याय की गुहार लगा रही है. पीड़िता अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए आरोपी के फोटो को अपने भारतीय मित्रों से ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अनुरोध कर रही है. लिखती है कि एक यह भी था. पुलिस अन्य आरोपी के साथ इसकी भी तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि जब स्पेनिश महिला के साथ दरिंदगी हो रही थी उस दौरान ये युवक सबसे ज्यादा हिंसक था.

    पीड़िता ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट 

    सोशल साइट्स पर पीड़िता लिखती है कि उसके साथ जो हुआ उसे छुपाना जायज नहीं है. वह लोगों को यह बताएंगी की न्याय पाने के लिए कैसे लड़ना पड़ता है. महिला ने यह भी लिखा है की उसके साथ जो हुआ उसमें उसकी क्या गलती है. दरिंदों ने उसके साथ जो किया और वह जिस दौर से गुजर रही है उससे वह पूरी दुनिया को अवगत कराएंगी. वह अपने इस नए जीवन को मजबूती से जियेंगी. क्योंकि इस घटना के बाद उसे नया जीवन मिला है.

    क्या है मामला

    दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र में 1 मार्च की रात एक विदेशी दंपति के साथ 7 दरिंदों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को सलाखों के पीछे भेज चुकी है.

    जिला प्रशासन द्वारा झारखंड विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के तहत पीड़िता को 10 लख रुपए का चेक भी प्रदान किया गया. दंपत्ति को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परिसदन में रखा गया है. उसके तमाम सुख सुविधाओं का ख्याल प्रसासन रख रही है. मंगलवार को पीड़िता को सुरक्षा व्यवस्था के साथ दुमका जिला के सीमा तक छोड़ा जाएगा.

    भारत देश की बड़ी तारीफ सुनकर दंपत्ति विश्व भ्रमण के तहत इंडिया पहुचीं थी. पाकिस्तान, बंगलादेश सहित 50 से ज्यादा देश की दूरी बाइक से नापते हुए भारत पहुंचे. देश के विभिन्न शहरों का भ्रमण के दौरान दंपति ने भारतवासियों की तारीफ भी की है. लेकिन झारखंड के दुमका जिला में मिला जख्म शायद ही वे इस जन्म में भूल पाए. चंद सिरफिरों के चलते देश की बदनामी हुई है.

    ये भी पढ़ें: गैंगस्टर अमन सिंह हत्याकांड : जेल सुरक्षा में तैनात जवानों समेत अन्य का तबादला, कारा महानिरीक्षक ने जारी किया आदेश

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand jharkhand gangrape Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Spain Spanish Tourist Woman 'Aapbeeti' Today's News आज की खबर इंडिया करंट न्यूज गैंगरेप जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन भारत मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज विदेशी दंपति विदेशी महिला सिटी न्यूज सोशल मीडिया स्थानीय खबर स्पेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया बीजेपी में हुए शामिल
    Next Article बड़ी खबर : बिहार के सरकारी स्कूलों में बदल गया परीक्षा का पैटर्न, अब हर जिले में अलग होगा प्रश्न पत्र

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    22 जून 1986: जब माराडोना के ‘हैंड ऑफ गॉड’ ने रच दिया फुटबॉल इतिहास

    June 22, 2026
    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    Latest Posts

    22 जून 1986: जब माराडोना के ‘हैंड ऑफ गॉड’ ने रच दिया फुटबॉल इतिहास

    June 22, 2026

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.