रांची: ईडी ने दो दिनों की पूछताछ के बाद मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया है. झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम से दूसरे दिन पूछताछ के बाद ईडी ने कार्रवाई की है. गौरतलब है कि ईडी ने 12 मई को मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के घर से 35.23 करोड़ नगद मामले में पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था. ईडी ने बीते पांच मई को टेंडर कमीशन घोटाला मामले को लेकर आलमगीर के आप्त सचिव संजीव लाल समेत छह लोगों के कुल नौ ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी ने संजीव लाल के नौकर और बिल्डर मुन्ना सिंह के ठिकानों से कुल 35.23 करोड़ बरामद किये थे. इस मामले में ईडी ने कार्रवाई करते हुए पांच मई की देर रात को आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया था.
BREAKING : मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने पूछताछ के बाद किया अरेस्ट

