AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-6: 44 से अधिक ब्लास्ट और 170 से अधिक लोगों को मारनेवाले इंडियन मुजाहिदीन के झारखंड में 17 संदिग्ध, कोई गायब तो कोई जेल में

आनंद दत्त/किसलय शानू जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन शृंखला में आज इंडियन मुजाहिदीन आतंकी संगठन और उसके संदिग्धों के झारखंड में होने की पड़ताल कर रहा है. इस संगठन ने भारत में अब तक 44 से अधिक ब्लास्ट किए हैं, जिसमें दिल्ली सीरियल ब्लास्ट, पुणे बेकरी ब्लास्ट, अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट, मुंबई सीरियल ब्लास्ट जैसी घटनाएं शामिल हैं. इन घटनाओं में 170 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. बता दें, इंडियन मुजाहिदीन (IM) भारत में सक्रिय रहा एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है. इसे देश के प्रमुख स्वदेशी आतंकवादी संगठनों में गिना जाता है. इसकी शुरुआत वर्ष 2000 के आसपास कर्नाटक के … Read More

जोहार लाइव की खबर पर मुहर भाग-3: ओएमआर से लेकर एजेंसी के चयन तक, श्वेता गुप्ता के चार्जशीट में क्या-क्या है?

किसलय शानू जेपीएससी की परीक्षाओं में परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता की संदिग्ध भूमिका पर गंभीर सवाल अब उठने लगे है. जोहार लाइव ने 16 अगस्त को ही बता दिया था कि उप-परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता ने कैसे ओएमआर शीट में हेरफेर से लेकर एजेंसी तक में कथित तौर पर धांधली की. यहां तक कि उन धांधलियों का नियंत्रण भी अपने पास रखा था. अब जोहार लाइव की खबर पर मुहर लगाते हुए सीआईडी ने भी न्यायालय में चार्जशीट जमा कर श्वेता गुप्ता के कथित हेराफेरी से न्यायालय को अवगत कराया है. चार्जशीट के मुताबिक, श्वेता गुप्ता ने परीक्षा नियंत्रक … Read More

JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

किसलय शानू जोहार लाइव ने सबसे पहले नौ अगस्त 2026 को जेपीएससी में हुए घोटाले की परत दर परत खुलासे किये थे. 25 दिन तक लगातार नये खुलासे के माध्यम से जोहार लाइव ने जिन तथ्यों को सामने लाया था, अब उन्हीं तथ्यों को सीआइडी ने चार्जशीट के माध्यम से कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया है. जाहिर है, जोहार लाइव की खबरों को सीआइडी ने भी सही माना और उसे कोर्ट के सामने रखकर उसपर मुहर लगायी है. हम अगले 13 दिनों तक जोहार लाइव के किये गये खुलासे और सीआइडी की चार्जशीट में आये नए तथ्यों के आधार पर … Read More

Louise Brown

लुईस ब्राउन: IVF से जन्मी दुनिया की पहली बच्ची की कहानी बताने वाली डॉक्यूमेंट्री को 48 साल पूरे

आज से ठीक 48 साल पहले, 7 सितंबर 1978 को, ब्रिटेन के ITV चैनल पर एक ऐसी डॉक्यूमेंट्री प्रसारित हुई थी, जिसने मेडिकल साइंस को लेकर लोगों की सोच बदल दी. नाम था “To Mrs Brown… A Daughter”.यह कहानी थी लुईस जॉय ब्राउन की, जो दुनिया की पहली सफल IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) तकनीक से जन्मी बच्ची थीं. उस दौर में जब बांझपन का कोई भरोसेमंद इलाज मौजूद नहीं था और IVF जैसी नई तकनीक को लेकर समाज में डर और सवाल दोनों थे, इस 25 मिनट की फिल्म ने आम लोगों को पहली बार करीब से दिखाया कि विज्ञान … Read More

महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

रांची। डुमरी विधायक जयराम महतो और उनके समर्थकों पर महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार तथा कैमरे से मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप के विरोध में शनिवार को पत्रकारों ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया. पत्रकारों ने विधायक जयराम महतो के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पूरे मामले में महिला पत्रकार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार और उनके कार्य में हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पत्रकार का सवाल पूछना उसका अधिकार और पेशेवर दायित्व है. प्रदर्शनकारियों … Read More

जोहार लाइव इंपैक्टः जोहार लाइव ने किया था खुलासा, बताई थी एल ख्यांगते के काली करतूतों की कहानी

बीते 9 अगस्त को जोहार लाइव ने एक बड़ा खुलासा किया था. जिसमें हमने बताया था कि जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने किस तरीके से टीडीपीएल नामक कंपनी को जेपीएससी परीक्षा कंडक्ट कराने का काम दिया था और उसके बदले 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी तय कराई थी. जोहार लाइव की खबर का असर हुआ. सरकार जागी और 10 अगस्त को जब छात्र विधानसभा का घेराव कर रहे थे, लाठीचार्ज हो रहा था, वाटर कैनन छोड़े जा रहे थे, ठीक उसी वक्त सीएम हेमंत सोरेन ने एल ख्यांगते को गिरफ्तार करने का आदेश … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More