AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

जोहार लाइव ब्यूरो दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली दंगों और जामिया हिंसा की स्वतंत्र जांच की मांग करने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने नेताओं के कथित ‘हेट स्पीच’ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली याचिका को भी खारिज कर दिया. न्यायमूर्ति विवेक चौधरी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा, “फैसले में बताए गए कारणों के आधार पर दोनों याचिकाएं (बैच) खारिज की जाती हैं.” क्या है पूरा मामला दरअसल दिसंबर 2019 में नागरिकता संशोधन कानून यानी (CAA) के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन … Read More

“यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में रविवार को लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन हुआ . ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के कार्यकर्ताओं ने आंध्र भवन सर्किल से जंतर-मंतर की ओर मार्च किया. पुलिस ने रास्ते में भारी बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी. प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच थोड़ी देर के लिए झड़प हुई. प्रदर्शन में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी शामिल थीं. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में … Read More

झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

रांची पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गोली मार दी. घटना ओरमांझी थाना क्षेत्र के चूटू गांव के पास की है. गोली लगने से रंगीला नामक आरोपी घायल हो गया. पुलिस ने मौके से दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पांच सोने की चेन बरामद होने की बात सामने आई है. पुलिस के अनुसार, चेन स्नैचिंग की घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की थी. इसी दौरान रंगीला को पुलिस ने पकड़ … Read More

SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन फली नरिमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त व चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इस तरह काम नहीं कर सकता, खासकर तब जब बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हों. गुजरात के राजकोट में स्थित राजकुमार कॉलेज, राजकोट में ‘द कॉन्स्टिट्यूशन एंड द कॉमन मैन’ विषय पर बोलते हुए जस्टिस नरिमन ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि SIR के दौरान करीब 90 लाख मतदाताओं का … Read More

हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारखंड की खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया.  वहीं विधायक कल्पना सोरेन ने खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “एशियन गेम्स में झारखंड की बेटियों का यह शानदार … Read More

पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

पश्चिम बंगाल बार काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्य और कलकत्ता हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता शामिम अहमद पर पश्चिम मेदिनीपुर के शालबनी थाना क्षेत्र के पास कथित जानलेवा हमले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चिंता जताई है. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि हमले के बाद शामिम अहमद पर अपनी शिकायत बदलने का दबाव बनाया गया.  उन्होंने कहा कि कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के हस्तक्षेप के बाद शामिम अहमद सुरक्षित अपने घर लौट सके. उन्होंने कहा कि बंगाल में वकील भी सुरक्षित नहीं है, बैंकशाल कोर्ट और बारुईपुर कोर्ट में वकीलों पर हाल में हुए हमले भी समान रूप … Read More

नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

रांची. फ्लाईदुबई विमान में हमले के दौरान यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा सम्मान देने का प्रस्ताव दिया है. नेतन्याहू ने शनिवार को मच्छार से फोन पर बात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इजरायल के अगले स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल प्रज्वलित करने के लिए आमंत्रित किया. नेतन्याहू ने मच्छार के साहस की सराहना करते हुए उन्हें भारत, इजरायल और पूरी दुनिया का हीरो बताया. उड़ान के दौरान कॉकपिट में हुआ हमला यह घटना 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड-1073 में हुई थी. विमान दुबई … Read More

जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

रांची. 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में कथित धांधली की जांच कर रही सीआईडी ने हजारीबाग से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभ्यर्थियों की पहचान दीपक राणा और ओमप्रकाश राणा के रूप में हुई है. दोनों 14वीं जेपीएससी पीटी में सफल हुए थे. गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. दोनों की गिरफ्तारी परीक्षा में कथित सेटिंग, अभ्यर्थियों से पैसे लेने और ओएमआर से जुड़ी गड़बड़ी की जांच के दौरान हुई है. दोनों के नाम कथित तौर पर पीटी में सेटिंग कराने वाले नेटवर्क की जांच … Read More

झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

रांची: एशियन गेम्स में 44 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने वाली झारखंड की चार खिलाड़ियों का रविवार को रांची पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. कप्तान सलिमा टेटे के साथ निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग का एयरपोर्ट पर प्रशंसकों और खेलप्रेमियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. आइची-नागोया 2026 एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने मौजूदा चैंपियन चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल का स्वर्ण पदक का इंतजार खत्म किया और लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई किया. पूरे … Read More

राज्यसभा की 8 स्थायी समितियों में टीएमसी को एक भी अध्यक्ष पद नहीं, सागरिका घोष बोलीं- संसद बना रहा ‘वन पर्सन, वन पार्टी शो’

राज्यसभा की विभाग-संबंधी स्थायी समितियों के 2026-27 के पुनर्गठन में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को एक भी समिति की अध्यक्षता नहीं मिलने पर पार्टी ने सवाल उठाए हैं. टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने इसे संसद को ‘वन पर्सन, वन पार्टी शो’ में बदलने की दिशा में एक और संकेत बताया. वहीं, राज्यसभा में टीएमसी के नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने सभापति सीपी राधाकृष्णन को पत्र लिखकर कहा कि संसद को ‘डीप, डार्क चैंबर’ में बदला जा रहा है. बीते, 3 अक्टूबर को जारी संसदीय बुलेटिन के अनुसार 2026-27 के लिए विभाग-संबंधी संसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन किया गया है. ओ’ब्रायन ने अपने … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More