Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 4, 2026Updated:October 4, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारखंड की खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया.  वहीं विधायक कल्पना सोरेन ने खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

    खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “एशियन गेम्स में झारखंड की बेटियों का यह शानदार प्रदर्शन पूरे देश और राज्य के लिए अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है. खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम, अनुशासन और अदम्य जज्बे से राज्य के खेल इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है. यह ऐतिहासिक सफलता देश व राज्य की युवा पीढ़ी, खिलाड़ियों और विशेषकर हमारी बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी.”

    मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से उनकी तैयारियों और प्रतियोगिता के अनुभवों के बारे में जानकारी ली तथा भविष्य में भी इसी लगन और समर्पण के साथ देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार झारखंड में खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “शानदार झारखंड की हमारी बेटियों…. आपने कमाल कर दिया.” उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि झारखंड की बेटियों ने देश और राज्य का मान बढ़ाया है.

    जीत को बताया देश का स्वर्णिम क्षण

    इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम के एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देश के लिए गर्व और हर भारतीय के लिए स्वर्णिम क्षण है. उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और जज्बे से देश का मान बढ़ाया है.

    मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे का जिक्र करते हुए कहा कि जुझारू कप्तान सलीमा टेटे के नेतृत्व में महिला हॉकी में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और जोहार. उन्होंने इस उपलब्धि को झारखंड सहित पूरे देश के लिए गौरवान्वित करने वाला बताया था.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गाण्डेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ महिला हॉकी खिलाड़ी और झारखंड हॉकी के सदस्य

    उन्होंने एशियन गेम्स में पदक जीतने और देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी दल के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी थीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियां देश के करोड़ों युवाओं को खेल के मैदान में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देंगी.

    आज खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी इस उपलब्धि पर फिर खुशी जताई. भारतीय महिला हॉकी टीम की सफलता में झारखंड की खिलाड़ियों की मौजूदगी राज्य के लिए भी खास उपलब्धि है.

    मौके पर हॉकी झारखंड के डीजी विजय शंकर सिंह, इंटरनेशनल रेसलिंग कोच-सह-सीईओ झारखंड रजनीश कुमार एवं जनरल सेक्रेटरी मनोज कुमार प्रसाद भी मौजूद रहे.

    Also Read : झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    एशियन गेम्स एशियन गेम्स 2026 भारतीय महिला हॉकी टीम महिला हॉकी टीम हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’
    Next Article SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    देश

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.