AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन फली नरिमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त व चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इस तरह काम नहीं कर सकता, खासकर तब जब बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हों.

गुजरात के राजकोट में स्थित राजकुमार कॉलेज, राजकोट में ‘द कॉन्स्टिट्यूशन एंड द कॉमन मैन’ विषय पर बोलते हुए जस्टिस नरिमन ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि SIR के दौरान करीब 90 लाख मतदाताओं का मताधिकार प्रभावित हुआ, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रक्रिया पर रोक लगाने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाया.

उन्होंने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर भी चिंता जताई. जस्टिस नरिमन ने कहा कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पूरी तरह मौजूदा सरकार के हाथ में होना ‘रेड फ्लैग’ है. उनके मुताबिक, इससे मत देने के अधिकार पर गंभीर असर पड़ सकता है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

CEC कानून पर जल्द फैसला जरूरी

पूर्व जस्टिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट से जल्द फैसला करने की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की पीठ में मतभेद के बाद मामला बड़ी पीठ के सामने है.

उन्होंने कहा कि इस स्थिति के कारण सरकार मौजूदा नियुक्ति प्रक्रिया के तहत चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति जारी रख सकती है. जस्टिस नरिमन ने इस पर निराशा जताते हुए कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में कार्यपालिका की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल हैं.

चुनाव आयोग के भीतर फैसलों पर भी सवाल

जस्टिस नरिमन ने चुनाव आयोग के भीतर निर्णय लेने की प्रक्रिया से जुड़ी उन रिपोर्टों का भी उल्लेख किया, जिनमें कहा गया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त के कुछ फैसलों पर अन्य दो चुनाव आयुक्तों ने आपत्ति जताई थी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उन्होंने कहा, ‘‘आप ऐसा चुनाव आयोग नहीं रख सकते जो इस तरह काम करे या इस तरह काम करने में विफल रहे.’’ उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए संवैधानिक रूप से महत्वपूर्ण संस्था है. ऐसे में उसके कामकाज और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट को जल्द फैसला करना चाहिए.

Also Read : ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More