AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गोली मार दी. घटना ओरमांझी थाना क्षेत्र के चूटू गांव के पास की है. गोली लगने से रंगीला नामक आरोपी घायल हो गया. पुलिस ने मौके से दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पांच सोने की चेन बरामद होने की बात सामने आई है.

पुलिस के अनुसार, चेन स्नैचिंग की घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की थी. इसी दौरान रंगीला को पुलिस ने पकड़ लिया. आरोप है कि उसने एक पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्टल छीन ली और मौके से भागने लगा. भागते समय उसने पुलिस टीम पर दो से तीन राउंड फायरिंग की.

इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली रंगीला के पैर में लगी. घायल होने के बाद उसे पुलिस ने कब्जे में लिया. इसी दौरान दो अन्य आरोपी भी मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घटना के बाद चलाया गया तलाशी अभियान

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया. कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद रांची एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चेन स्नैचिंग की अन्य घटनाओं और गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

Also Read : जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More