AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
झारखंड हाईकोर्ट

445 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार की अपील खारिज; ‘फाइल एक टेबल से दूसरी टेबल’ का बहाना नहीं माना

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड हाईकोर्ट ने सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और मुकदमों में देरी को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार की ओर से दायर अपील में 445 दिनों की देरी को माफ करने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि केवल फाइल के एक टेबल से दूसरे टेबल तक जाने और अलग-अलग स्तरों पर स्वीकृति लेने में समय लगने की दलील को हर मामले में देरी का उचित स्पष्टीकरण नहीं माना जा सकता. अदालत ने इसे महज बहाना करार देते हुए विलंब माफी की अर्जी खारिज कर दी. यह आदेश झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम. … Read More

झारखंड : बोकारो थर्मल से जुड़े चैतन्य प्रकाश बने NLC India के नए निदेशक (पावर)

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के कार्यकारी निदेशक (ऑपरेशन) रहे चैतन्य प्रकाश ने NLC India Ltd. में निदेशक (पावर) की नई जिम्मेदारी संभाल ली है. उन्होंने 5 अक्टूबर 2026 को चेन्नई स्थित कंपनी के रजिस्टर्ड ऑफिस में पदभार ग्रहण किया. चैतन्य प्रकाश का पावर सेक्टर में लंबा अनुभव रहा है. डीवीसी में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बिजली उत्पादन, पावर प्लांट के संचालन और प्रबंधन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं. उनका पेशेवर जुड़ाव बोकारो थर्मल से भी रहा है, जहां उन्होंने पावर प्लांट के संचालन और प्रबंधन से जुड़े काम किए. पावर प्लांट संचालन का लंबा अनुभव डीवीसी में कार्यकारी … Read More

मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को जजों से भी ज्यादा कानूनी सुरक्षा मिली है : सुप्रीम कोर्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और चुनाव आयुक्तों को मिलने वाली कानूनी सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक बेहद दिलचस्प और अहम बात सामने आई है. अदालत ने मौखिक रूप से कहा है कि साल 2023 के नए कानून के तहत चुनाव अधिकारियों को जो सुरक्षा दी गई है, वह देश के जजों को मिलने वाली सुरक्षा से भी ज्यादा मजबूत और बड़ी है. यह मामला सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ के सामने आयी है. अदालत चुनाव आयोग के एक फैसले (विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर) को चुनौती देने वाली … Read More

ओबीसी आरक्षण और जनगणना कॉलम की मांग तेज: झारखंड के कई जिलों में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

झारखंड में ओबीसी के लिए अलग जनगणना कॉलम, 27 फीसदी आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी समेत कई मांगों को लेकर मंगलवार को पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के बंद और प्रदर्शन का असर कई जिलों में देखने को मिला. रांची में समिति के सदस्यों ने अरगोड़ा चौक जाम कर दिया, जबकि खूंटी में बंद समर्थकों ने NH-20 पर वाहनों की आवाजाही रोक दी. दोनों जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और ओबीसी की मांगों को लेकर आवाज उठाई. अरगोड़ा चौक से खूंटी तक सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी रांची में पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के सदस्यों ने सुबह करीब … Read More

झारखंड : चतरा में पुल नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस: गर्भवती को 1 किमी तक खटिया पर ढोकर ले गए ग्रामीण

चतरा: जिले के कुंदा प्रखंड में विकास की जमीनी हकीकत एक बार फिर सामने आई है. सिकीदाग पंचायत के बुटकुइया गांव में प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को खटिया का सहारा लेना पड़ा. गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद ग्रामीण महिला को खटिया पर लिटाकर करीब एक किलोमीटर तक पैदल ले गए. इसके बाद मुख्य सड़क से वाहन के जरिए उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कुंदा पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार, सोमवार को बुटकुइया गांव की 28 वर्षीय रीता देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई. परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी. हालांकि, … Read More

बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

रांची: वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बिहार में बड़े औद्योगिक निवेश की इच्छा जताई है. इंडिया टीवी के कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ में रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए अग्रवाल ने कहा कि बिहार में एल्युमिनियम या कॉपर की बड़ी फैक्ट्री लगाने की उनकी इच्छा है. उन्होंने कहा कि इसके लिए झारखंड से कच्चा माल बिहार लाने को लेकर दोनों राज्यों के बीच समझौते की कोशिश की जा रही है. उनका कहना था कि अगर यह व्यवस्था बनती है तो समय आने पर वह बिहार में 1 से 1.5 लाख करोड़ रुपये तक निवेश करना चाहेंगे. … Read More

‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का मार्च शुरू, हाथ में दिखी तख्ती- ‘Gyanesh, It’s Done Bro’

‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर इंडिया (INDIA) ब्लॉक का मार्च शुरू हो गया है. राहुल गांधी के नेतृत्व में यह मार्च संसद भवन से चुनाव आयोग कार्यालय तक निकाला जा रहा है. इस दौरान विपक्षी नेता और सांसद भी मार्च में शामिल हैं. इस प्रोटेस्ट मार्च में आज INDIA ब्लॉक के 147 सांसद शामिल होंगे. मार्च के दौरान राहुल गांधी के हाथ में एक तख्ती नजर आई, जिस पर लिखा था- “Gyanesh, It’s Done Bro, It’s Time to Resign.” तख्ती के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को प्रमुखता से उठाया गया है. नीति आयोग … Read More

CEC के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 17 छात्र और पत्रकार बरी, कोर्ट ने कहा– ‘युवा हैं, पूरा करियर आगे है’

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए 17 छात्रों और फ्रीलांस पत्रकारों को पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार रात जमानत दे दी. दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी. ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अनिमेष कुमार ने रात करीब 9 बजे से 9:25 बजे के बीच चार अलग-अलग आदेशों में सभी 17 आरोपियों को जमानत दी. प्रत्येक आरोपी को 15,000 रुपये के बेल बॉन्ड और इतनी ही राशि के एक जमानती पर रिहा करने का आदेश दिया गया. युवा हैं, पूरा करियर आगे है कोर्ट … Read More

झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

आनंद दत्त बीजेपी के पॉलिटिकल नक्शे में एक रंग खटक रहा है. इस नक्शे को देखें तो बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश तक भगवा रंग पटा पड़ा है. बीच खड़ा झारखंड बीते सात साल से इस रंग के प्रभाव या उपस्थिति से बचा हुआ है. इसकी एक बड़ी वजह है राज्य की 28 आदिवासी रिजर्व सीट. साल 2019 विधानसभा चुनाव के वक्त इन 28 में से 26 पर तो साल 2024 के विधानसभा चुनाव में 27 सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है. लाख जतन के बावजूद आदिवासियों का विश्वास जीतने में पार्टी असफल रही … Read More

जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले की 5 अक्टूबर को प्रस्तावित सुनवाई अब 7 अक्टूबर को होगी. सुनवाई की तारीख आगे बढ़ने के बीच जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच से जुड़े छात्रों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अभियान शुरू किया है. छात्रों से सोमवार दोपहर 12 बजे से #submitcidnote और #submitcancellationmemo हैशटैग के साथ अधिक से अधिक पोस्ट करने की अपील की गई थी. अभियान में सीआईडी जांच रिपोर्ट और परीक्षा रद्द करने से … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More