Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का मार्च शुरू, हाथ में दिखी तख्ती- ‘Gyanesh, It’s Done Bro’
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का मार्च शुरू, हाथ में दिखी तख्ती- ‘Gyanesh, It’s Done Bro’

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 6, 2026Updated:October 6, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर इंडिया (INDIA) ब्लॉक का मार्च शुरू हो गया है. राहुल गांधी के नेतृत्व में यह मार्च संसद भवन से चुनाव आयोग कार्यालय तक निकाला जा रहा है. इस दौरान विपक्षी नेता और सांसद भी मार्च में शामिल हैं. इस प्रोटेस्ट मार्च में आज INDIA ब्लॉक के 147 सांसद शामिल होंगे.

    मार्च के दौरान राहुल गांधी के हाथ में एक तख्ती नजर आई, जिस पर लिखा था- “Gyanesh, It’s Done Bro, It’s Time to Resign.” तख्ती के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को प्रमुखता से उठाया गया है.

    नीति आयोग के दफ़्तर के सामने सुरक्षाकर्मियों ने इंडिया ब्लॉक के चुनाव आयोग तक मार्च को रोक दिया. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और विपक्ष के अन्य नेताओं को आगे बढ़ने से रोका गया. नेता सड़क पर बैठ गए और CEC के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी की.

    क्यों हो रहा है मार्च?

    दरअसल, SIR के दौरान मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और वोटरों के नाम हटाए जाने को लेकर विपक्ष चुनाव आयोग पर लगातार सवाल उठा रहा है. विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं. कांग्रेस और INDIA ब्लॉक ने इसे ‘वोट चोरी’ का मुद्दा बताते हुए CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

    विवाद उस समय और बढ़ा जब इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज की थी. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने मतदाता नामांकन फॉर्म में किए गए कुछ बदलावों को ‘अनधिकृत’ और ‘गैरकानूनी’ बताया था. हालांकि, चुनाव आयोग ने आयोग के भीतर मतभेद के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि SIR से जुड़े फैसले सर्वसम्मति से लिए गए.

    इंडिया (INDIA) ब्लॉक के 19 विपक्षी दलों की 30 सितंबर को हुई बैठक में संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकालने का फैसला लिया गया था. बैठक के बाद विपक्षी नेताओं ने कहा था कि 6 अक्टूबर को सभी विपक्षी सांसद चुनाव आयोग जाएंगे और मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े कथित मुद्दों को उठाएंगे. नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर इन मुद्दों को उनके सामने रखने की बात भी कही थी.

    आंम आदमी पार्टी ने INDIA ब्लॉक के मार्च से बनाई दूरी

    इंडिया ब्लॉक के इस मार्च में आम आदमी पार्टी शामिल नहीं हो रही है. आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह ने सोमवार को साफ किया था कि 6 अक्टूबर का कार्यक्रम INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन है और पार्टी इसका हिस्सा नहीं बनेगी. उनका कहना है कि AAP SIR से जुड़े मुद्दे पर अपने तरीके से अलग अभियान चला रही है.

    Also Read : CEC के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 17 छात्र और पत्रकार बरी, कोर्ट ने कहा– ‘युवा हैं, पूरा करियर आगे है’

    India Rahul Gandhi राहुल गांधी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCEC के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 17 छात्र और पत्रकार बरी, कोर्ट ने कहा– ‘युवा हैं, पूरा करियर आगे है’
    Next Article विनोद खन्ना: कभी अमिताभ से होती थी तुलना, फिर क्यों छोड़ दिया था करोड़ों का स्टारडम ? जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    “आज मैं सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं”: हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चतरा में पुल नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस: गर्भवती को 1 किमी तक खटिया पर ढोकर ले गए ग्रामीण

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चार राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग, बंगाल में सियासी हलचल तेज; AJUP विधायक हुमायूं कबीर हिरासत में

    October 6, 2026
    खेल-सिनेमा

    विनोद खन्ना: कभी अमिताभ से होती थी तुलना, फिर क्यों छोड़ दिया था करोड़ों का स्टारडम ? जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CEC के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 17 छात्र और पत्रकार बरी, कोर्ट ने कहा– ‘युवा हैं, पूरा करियर आगे है’

    October 6, 2026
    Latest Posts

    “आज मैं सभी फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं”: हरमनप्रीत का बड़ा फैसला, स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

    October 6, 2026

    झारखंड : चतरा में पुल नहीं, खटिया बनी एंबुलेंस: गर्भवती को 1 किमी तक खटिया पर ढोकर ले गए ग्रामीण

    October 6, 2026

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026

    चार राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग, बंगाल में सियासी हलचल तेज; AJUP विधायक हुमायूं कबीर हिरासत में

    October 6, 2026

    विनोद खन्ना: कभी अमिताभ से होती थी तुलना, फिर क्यों छोड़ दिया था करोड़ों का स्टारडम ? जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.