Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित
रांची/पलामू : पलामू में चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की खबर जोहार लाइव में छपने के बाद पलामू पुलिस हरकत में आई है. इस मामले में पलामू एसपी कपिल चौधरी के आदेश पर चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है. इनमें राकेश सिंह, सूर्यनाथ सिंह, रोहित कुमार और शैलेश शुक्ला शामिल हैं. पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है. इसके अलावा निष्पक्ष और गहन जांच के लिए पलामू पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है. पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर गठित एसआईटी की निगरानी की … Read More