Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 3, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    किसलय शानू: रांची

    खूंटी में पुलिसकर्मियों के वेतन से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितता की सीआइडी की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. सीआइडी की जांच में स्पष्ट हुआ है कि एसआइआरबी-02, खूंटी में बतौर अकाउंटेंट तैनात रहे अजीत कुमार ने पांच कांस्टेबलों की रोकी गई सैलरी को दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कराया. सीआइडी की जांच में आये तथ्यों के अनुसार अजीत कुमार वर्ष 2019-20 से 2021-22 के दौरान SIRB-02, खूंटी में अकाउंटेंट के पद पर तैनात थे.

    इसी दौरान दिसंबर 2019 से अगस्त 2021 के बीच तैयार किए गए वेतन बिलों में कथित गड़बड़ी की गई.जांच एजेंसी के अनुसार, पांच कांस्टेबलों की सैलरी उनकी लंबी छुट्टी और उससे जुड़े कारणों की वजह से रोक दी गई थी. वेतन बिल तैयार करते समय इन पांचों जवानों के नाम और उनकी वेतन राशि को सिस्टम में शामिल किया गया, लेकिन राशि उनके खातों में जाने के बजाय एक दूसरे बैंक खाते में डायवर्ट कर दी गई.

    जिस खाते में गई रकम, वह रिश्तेदार का

    जांच में सबसे अहम कड़ी उस बैंक खाते को माना जा रहा है, जिसमें कथित तौर पर वेतन की राशि भेजी गई. केस डायरी के मुताबिक यह खाता शुभम कुमार के नाम पर है, जो आरोपी अजीत कुमार का चचेरा भाई बताया गया है. शुभम कुमार ने अपने कथित स्वीकारोक्ति बयान में मामले में अपनी भूमिका स्वीकार की है. साथ ही उसने अजीत कुमार को इस पूरे कथित षड्यंत्र का मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड बताया है.

    सीआइडी की जांच में अजीत की भूमिका पर फोकस

    केस डायरी और अनुसंधान पदाधिकारी की रिपोर्ट में अजीत कुमार के खिलाफ प्रत्यक्ष और गंभीर आपत्तिजनक सामग्री सामने आई है. जांच एजेंसी का फोकस यह पता लगाने पर है कि वेतन बिल किस प्रक्रिया से तैयार हुए, पांच जवानों की राशि किस आधार पर दूसरे खाते में गई और इस कथित लेन-देन से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका रही. जानकारी के अनुसार केस दर्ज होने के बाद से अजीत कुमार फरार हैं और गिरफ्तारी से बच रहे हैं. जांच के दौरान उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य होने का दावा सीआइडी ने किया है.

    Also Read : टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला सीआइडी जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग
    Next Article ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026
    Latest Posts

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.