किसलय शानू
रांची: राजस्थान पुलिस के तीन संचार उपकरणों के गुम होने के बाद झारखंड पुलिस सतर्क हो गई है. राजस्थान पुलिस से मिले से मिले रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट किया एसपी को अलर्ट कर दिया और मामले में गुम संचार उपकरण की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
झारखंड पुलिस के पास कैसे पहुंचा ये मामला
मामला पुलिस दूरसंचार निदेशक (संचार), राजस्थान, जयपुर के द्वारा 14 अक्टूबर 2026) को तैयार रिपोर्ट से शुरू हुआ. यह रिपोर्ट झारखंड के पुलिस के एसपी वायरलेस को भी भेजी गई है. यहां से यह रिपोर्ट सभी जिलों के एसपी को भेजकर अलर्ट किया गया है. मामले में डीजी वायरलेस से भी अनुमति ली गई है.
कौन-कौन से उपकरण गुम हैं
वायरलेस हैंडहेल्ड सेट : HYT कंपनी का मॉडल 31780V, सीरियल नंबर 0498। यह उदयपुर के धानमंडी थाने में तैनात सिपाही क्यूम (कय्यूम) के पास था, जो सिग्मा 16 माइक पर लगा था. इस मामले में उदयपुर जिले के संबंधित थाने में प्राथमिकी संख्या 0099/2025 दर्ज है.
ट्रांसमीटर : सीरियल नंबर 87131W1494. यह प्रतापगढ़ जिले के सलूंबर (पत्र में “सालमगढ़”) थाना क्षेत्र की एक पुलिस चौकी से गुम हुआ. इस संबंध में प्राथमिकी संख्या 0095/2026 दर्ज है.
ICOM हाई-D हैंडहेल्ड सेट : सीरियल नंबर 23033015-9। यह अजमेर के क्लॉक टावर थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) मदन सिंह के कब्जे से गुम हुआ. अजमेर जिले के कोतवाली थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज है.
पुलिस अधिकारियों के लिए क्या निर्देश
गुम उपकरणों की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें.
इनसे जुड़ी कोई भी सूचना मिलते ही तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस मुख्यालय को दी जाए ताकि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा सके. रिपोर्ट के अनुसार “शार्प लुकआउट” (कड़ी निगरानी) रखी जाए.
क्यों जरूरी है तलाश
पुलिस वायरलेस सेट और ट्रांसमीटर सुरक्षा संचार के अहम उपकरण हैं.इनके गलत हाथों में पहुंचने पर पुलिस की गोपनीय बातचीत और संचार व्यवस्था की सुरक्षा पर खतरा हो सकता है. इसी वजह से देशभर की पुलिस को ऐसे उपकरणों के बारे में सतर्क किया जाता है. अब तक इन उपकरणों के झारखंड में होने की कोई पुष्टि नहीं है. यह सामान्य अंतरराज्यीय अलर्ट है, जिसमें सभी राज्यों से सहयोग मांगा जाता है.

