AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

IITF-2026 : झारखंड की खनिज संपदा का प्रदर्शन, माइनिंग टूरिज्म की पहल भी बनी आकर्षण

रांची/नई दिल्ली : नई दिल्ली में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन के माध्यम से राज्य की समृद्ध खनिज संपदा, खनिज आधारित उद्योगों और निवेश की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है. खान एवं भूविज्ञान विभाग की ओर से लगाए गए पवेलियन में झारखंड की खनिज संपदा और औद्योगिक क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया है. झारखंड को देश की ‘मिनरल कैपिटल’ के रूप में पहचान प्राप्त है. पवेलियन में लौह अयस्क, कोयला, अभ्रक, तांबा, यूरेनियम, बॉक्साइट, चूना पत्थर, ग्रेनाइट समेत राज्य में उपलब्ध प्रमुख खनिजों को प्रदर्शित किया गया है. इसके जरिए देश … Read More

झारखंड: द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव का मुख्यमंत्री को मिला आमंत्रण, सिमडेगा डीसी कंचन सिंह ने की गेंहू के तिनकों से बनी भगवान राम की कलाकृति भेंट

रांची/सिमडेगा. द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव 2026 में शामिल होने के लिए सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया. इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गेहूं के तिनकों से तैयार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की आकर्षक कलाकृति मुख्यमंत्री को भेंट की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं की कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मकता और हुनर की सराहना की. उन्होंने द्वितीय राजकीय रामरेखा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं. क्या है रामरेखा धाम और महोत्सव? सिमडेगा जिले में स्थित रामरेखा धाम एक प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल है. यह पहाड़ी पर … Read More

टांगाइल साड़ी भारत या बांग्लादेश की? मद्रास हाईकोर्ट ने स्वीकार की GI टैग को चुनौती

पश्चिम बंगाल की पारंपरिक टांगाइल साड़ी के GI (Geographical Indication) टैग को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद अब अदालत पहुंच गया है. बांग्लादेश ने भारत की ओर से इस साड़ी को दिए गए GI टैग को चुनौती दी है. मद्रास हाईकोर्ट ने बांग्लादेश की याचिका को सुनवाई योग्य मानते हुए उसे खारिज करने की मांग ठुकरा दी है. हालांकि, अदालत ने अभी GI टैग रद्द करने या साड़ी पर किसी देश के दावे को सही ठहराने का फैसला नहीं दिया है. बता दें, टांगाइल साड़ी बांग्लादेश के टांगाइल जिले से जुड़ी पारंपरिक हथकरघा साड़ी है. इसकी पहचान बारीक … Read More

झारखंड : 26 आजीवन सजायाफ्ता कैदियों की होगी रिहाई, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी सहमति

रांची. झारखंड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 26 कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में इन कैदियों की रिहाई पर सहमति बनी. बैठक में पर्षद की ओर से अनुशंसित कुल 73 मामलों की समीक्षा की गई. इनमें 20 नए मामले और पिछली बैठकों में रिहाई के लिए अस्वीकृत किए गए 53 मामले शामिल थे. मुख्यमंत्री और अधिकारियों ने कैदियों के आचरण, जेल में बिताई गई अवधि, निर्धारित पात्रता, कानूनी प्रावधानों और संबंधित पुलिस एवं जेल … Read More

झारखंड के टीबी मरीजों को बड़ी राहत, रिम्स में शुरू हुई 2.30 करोड़ की अत्याधुनिक BSL-III लैब

रांची। झारखंड के टीबी मरीजों को अब महत्वपूर्ण जांच के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. रांची स्थित रिम्स में शुक्रवार को 2.30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक BSL-III माइक्रोबायोलॉजी लैब का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और कांके विधायक सुरेश बैठा ने किया. इसके साथ ही OPD-IPD भवन के नवीनीकरण एवं विस्तार कार्य का शिलान्यास भी किया गया. राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के तहत बनी इस लैब में टीबी बैक्टीरिया की कल्चर जांच (Mycobacterial Culture) और दवा संवेदनशीलता परीक्षण (DST) की सुविधा मिलेगी. इससे पता चलेगा कि टीबी का बैक्टीरिया किन दवाओं के … Read More

छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा नाराज, सभी जिलों को तेजी लाने का निर्देश

रांची: झारखंड में छात्रवृत्ति भुगतान में हो रही देरी को लेकर कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा ने चिंता जताई है. शुक्रवार को उन्होंने छात्रवृत्ति योजनाओं के क्रियान्वयन और भुगतान की स्थिति की समीक्षा की. इस दौरान खास तौर पर पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के भुगतान का मुद्दा उठा. मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से योजना के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिलने के कारण विद्यार्थियों में असंतोष की स्थिति पैदा हो रही है. उन्होंने विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया. समीक्षा बैठक में विभागीय सचिव ने बताया कि छात्रवृत्ति भुगतान की प्रक्रिया में SNA … Read More

झारखंड : होटवार जेल सामूहिक दुष्कर्म मामले में NHRC सख्त, मुख्य सचिव और DGP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

रांची : रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में एक विचाराधीन बंदी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और शारीरिक प्रताड़ना के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है. आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को नोटिस जारी कर मामले की जांच कराने और दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) सौंपने का निर्देश दिया है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 20 नवंबर को जारी नोटिस में कहा है कि शिकायत में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया पीड़ित के मानवाधिकारों का उल्लंघन प्रतीत होते हैं. आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ … Read More

झारखंड के भीम कुमार बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तराखंड के सह-प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भीम कुमार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही उन्हें उत्तराखंड का सह-प्रभारी भी बनाया गया है. इस नियुक्ति के बाद झारखंड कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी है. भीम कुमार ने नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है. भीम कुमार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष … Read More

झारखंड : हर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं वाला अस्पताल बनाने की तैयारी, 133 स्वास्थ्य केंद्र होंगे 50 बेड के

रांची: झारखंड के हर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त अस्पताल उपलब्ध कराने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत राज्य के स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने, अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने और डॉक्टरों समेत दूसरे स्वास्थ्यकर्मियों की कमी दूर करने की योजना बनाई जा रही है. विभाग की प्रस्तावित योजना के तहत 47 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 50 बेड वाले फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) और 86 अन्य केंद्रों को 50 बेड वाले अनुमंडलीय अस्पताल अथवा एफआरयू के रूप में विकसित करने पर विचार किया गया है. इस पूरी कवायद के लिए स्वास्थ्य … Read More

वर्ल्ड आर्ट दुबई 2026 : रांची की कलाकार पूजा जायसवाल अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करेंगी अपनी कलाकृतियां

रांची की समकालीन कलाकार पूजा जायसवाल अंतरराष्ट्रीय कला मंच पर अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन करेंगी. वह 19 से 22 नवंबर 2026 तक दुबई में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित वर्ल्ड आर्ट दुबई 2026 में भाग ले रही हैं. दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के जाबील हॉल 2 और 3 में आयोजित इस कला मेले में दुनिया के विभिन्न देशों के कलाकार, कला संग्रहकर्ता, क्यूरेटर और कला विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं. वर्ल्ड आर्ट दुबई अपने 12वें संस्करण में प्रवेश कर चुका है. इसे मध्य पूर्व एवं उत्तरी अफ्रीका (MENA) क्षेत्र का सबसे बड़ा समकालीन कला मेला बताया जाता है. आयोजकों से मिली … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More