रांची: झारखंड में छात्रवृत्ति भुगतान में हो रही देरी को लेकर कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा ने चिंता जताई है. शुक्रवार को उन्होंने छात्रवृत्ति योजनाओं के क्रियान्वयन और भुगतान की स्थिति की समीक्षा की. इस दौरान खास तौर पर पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के भुगतान का मुद्दा उठा. मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से योजना के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिलने के कारण विद्यार्थियों में असंतोष की स्थिति पैदा हो रही है. उन्होंने विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया.
समीक्षा बैठक में विभागीय सचिव ने बताया कि छात्रवृत्ति भुगतान की प्रक्रिया में SNA Sparsh प्रणाली लागू होने के बाद कुछ तकनीकी समस्याएं उत्पन्न हुई थीं. इस कारण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि मिलने में देरी हुई. हालांकि, अब तकनीकी समस्याओं का समाधान कर भुगतान की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है.
सभी जिलों को भुगतान में तेजी लाने का निर्देश
मंत्री चमरा लिण्डा ने छात्रवृत्ति भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने और विद्यार्थियों को समय पर राशि उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया. इसके लिए सभी जिलों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. बैठक में छात्रवृत्ति भुगतान में आ रही तकनीकी दिक्कतों और केंद्र से मिलने वाली राशि की स्थिति पर भी चर्चा हुई.
बैठक में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव, आदिवासी कल्याण आयुक्त और आदिवासी सहकारी विकास निगम, रांची के प्रबंध निदेशक उपस्थित थे.
Also Read : झारखंड : होटवार जेल सामूहिक दुष्कर्म मामले में NHRC सख्त, मुख्य सचिव और DGP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
No comments yet. Be the first to comment!