रिम्स जमीन घोटाला : एसीबी का सात पूर्व अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी; दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य खंगाल रही टीम
रांची: रिम्स जमीन घोटाले की जांच में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है. विशेष निगरानी न्यायालय, रांची के आदेश पर एसीबी की अलग-अलग टीमों ने मामले से जुड़े सात पूर्व अधिकारियों के आवास पर एक साथ छापेमारी शुरू की है. इनमें तत्कालीन भूमि सुधार उप-समाहर्ता, अंचल अधिकारी और जिला अवर निबंधक स्तर के अधिकारी शामिल हैं. छापेमारी के दौरान एसीबी की टीम दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही है, ताकि जमीन घोटाले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें. छापेमारी की कार्रवाई मनोज कुमार रंजन, राजेश कुमार, वैभवमणि त्रिपाठी, अविनाश कुमार, राहुल कुमार चौबे, … Read More