AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : अफीम की अवैध खेती पर रांची पुलिस का शिकंजा, पुराने NDPS आरोपियों की गतिविधियों की होगी जांच

रांची : झारखंड में अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए रांची पुलिस ने अभी से कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत पुलिस अब न केवल अवैध खेती वाले इलाकों पर नजर रखेगी, बल्कि पहले एनडीपीएस एक्ट के मामलों में चार्जशीटेड रहे आरोपियों की गतिविधियों की भी जांच करेगी. गुरुवार, 19 नवंबर को रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की अध्यक्षता में अफीम की अवैध खेती के विनष्टीकरण को लेकर बैठक हुई. इसमें ग्रामीण एसपी, बुंडू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और बुंडू, तमाड़, दशमफॉल, राहे, सोनाहातू व पिठौरिया थाना के अधिकारी शामिल हुए. बैठक में … Read More

आतंकियों के नेटवर्क पर नकेल कसने की तैयारी, हर राज्य की ATS में होंगे साइबर एक्सपर्ट

रांची/नई दिल्ली: आतंकवाद के खिलाफ अपनी रणनीति को और मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार राज्यों की आतंकवाद निरोधक इकाइयों (ATS) को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने पर जोर दे रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय आतंकवाद निरोधक सम्मेलन में कहा कि प्रत्येक राज्य की ATS को अपनी साइबर विशेषज्ञ इकाई मजबूत करनी चाहिए. उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए देशभर के पुलिस थानों में एक समान रणनीति लागू करने की दिशा में काम करने की बात भी कही. अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में … Read More

JTET-2026: गड़बड़ियों पर अभ्यर्थियों ने मंत्रियों से लगाई गुहार, अब CM हेमंत के दरबार में पहुंचेगा मामला

रांची : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 में सामने आई कथित तकनीकी और मानवीय त्रुटियों को लेकर अभ्यर्थियों ने अब सरकार से हस्तक्षेप की मांग तेज कर दी है. OMR शीट में प्रश्न-पुस्तिका की बुकलेट सीरीज दर्ज नहीं कर पाने से लेकर एडमिट कार्ड और ऑनलाइन आवेदन में गड़बड़ियों तक की शिकायतें सामने आई हैं. इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है. वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संघ के प्रतिनिधिमंडल से जल्द मुलाकात करने का आश्वासन दिया है. झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन … Read More

रिम्स जमीन घोटाला: तत्कालीन अंचल अधिकारी मनोज कुमार गिरफ्तार, 100 करोड़ की जमीन के मामले में अब तक 11 गिरफ्तारी

रांची : रांची के रिम्स जमीन घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक और गिरफ्तारी की है. बुधवार, 18 नवंबर को बड़गाईं अंचल के तत्कालीन अंचल अधिकारी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया. एसीबी के अनुसार, जांच में उनके खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र करने और निजी आर्थिक लाभ के लिए पद का दुरुपयोग करने से संबंधित साक्ष्य मिले हैं. इस मामले में एसीबी थाना कांड संख्या 01/2026 दर्ज है. इससे पहले 17 नवंबर को इसी मामले में छह तत्कालीन सरकारी अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई थी. इनमें तत्कालीन भूमि सुधार उप समाहर्ता मनोज कुमार रंजन, तीन जिला अवर निबंधक और दो … Read More

UGC-NET दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होगी परीक्षा

रांची: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET दिसंबर 2026 परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. एजेंसी ने 19 नवंबर को विषयवार परीक्षा शेड्यूल जारी किया. इसके अनुसार परीक्षा 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब अपने विषय के अनुसार परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है. … Read More

विदेश से MBBS करने वालों को झारखंड में राहत, अब सदर अस्पताल में इंटर्नशिप पर भी मिलेगा स्टाइपेंड

जोहार लाइव ब्यूरो विदेश से MBBS की पढ़ाई पूरी कर झारखंड में इंटर्नशिप कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. अब रांची सदर अस्पताल में इंटर्नशिप करने वाले विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स (FMG) को भी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न की तरह स्टाइपेंड मिलेगा. राज्य सरकार ने इस पर मुहर लगा दी है. खास बात यह है कि इसका लाभ 1 जुलाई 2023 से मिलेगा. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के नए फैसले के तहत राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के साथ सदर अस्पताल, रांची में इंटर्नशिप कर रहे विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स को भी समान दर से … Read More

Johar Live Exclusive : झारखंड: एडीजी सीआईडी की रिपोर्ट पर झारखंड सहित 28 राज्यों की पुलिस ने शुरू किया देशव्यापी अभियान, जाने क्या है मामला

किसलय शानू रांची. झारखंड से लापता लोगों की बरामदगी के लिए अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है. एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक (आईपीएस) की पहल पर अगस्त 2026 की “झारखंड क्रिमिनल इंटेलिजेंस गजट” नवंबर माह में जारी की गई है. इसमें राज्य के 9 जिलों से लापता 79 पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का पूरा ब्योरा तस्वीरों सहित दर्ज है. अब झारखंड समेत देश के 28 राज्यों की पुलिस इनकी तलाश में जुटेगी. इसके लिए एडीजी सीआईडी ने 28 राज्यों के अलावा केन्द्रशासित प्रदेश की पुलिस के लिए ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी कर दिया है. देशभर की … Read More

झारखंड : CCTV रिपोर्ट विवाद में निलंबित अधिकारी मनीषा जोसेफ तिग्गा बहाल, सरकार ने बंद किया विभागीय मामला

रांची. झारखंड के थानों में CCTV लगाने से जुड़े मामले में निलंबित की गईं झारखंड प्रशासनिक सेवा की अधिकारी मनीषा जोसेफ तिग्गा को सरकार ने बहाल कर दिया है. सरकार ने उनके खिलाफ चल रही विभागीय कार्रवाई भी बंद कर दी है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने 6 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया. मनीषा जोसेफ तिग्गा उस समय गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव थीं. उन पर आरोप था कि राज्य के थानों में CCTV लगाने से जुड़े मामले में सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बिना सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ … Read More

सोशल मीडिया अकाउंट है तो इसका मतलब नहीं कि जो मन में आये पोस्ट कर दें – कर्नाटक हाईकोर्ट

सोशल मीडिया पर अकाउंट है तो इसका मतलब यह नहीं कि मन में जो आए, पोस्ट कर दें. किसी के खिलाफ फर्जी आरोप लगाएं, भड़काऊ कंटेंट फैलाएं और फिर अभिव्यक्ति की आजादी का हवाला देकर बच जाएं. कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर एक अहम टिप्पणी करते हुए साफ कहा है कि सोशल मीडिया हैंडल किसी को मनमाना कंटेंट पोस्ट करने का फ्री लाइसेंस नहीं देता. पोस्ट की सामग्री संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत मिली अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमाओं के भीतर होनी चाहिए. जस्टिस सूरज गोविंदराज की पीठ ने यह टिप्पणी शुभा बनाम कर्नाटक राज्य … Read More

झारखंड : कश्मीर और केरल के आदिवासी साहित्यकार करेंगे तीन युवा रचनाकारों को सम्मानित, 22 नवंबर को रांची में होगा समारोह

रांची : आदिवासी साहित्य की नई पीढ़ी की आवाज को पहचान और मंच देने के उद्देश्य से पांचवां जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार समारोह 22 नवंबर को रांची में आयोजित होगा. वर्ष 2026 के लिए तीन आदिवासी युवा रचनाकारों की कृतियों का चयन मुख्य पुरस्कार के लिए किया गया है. इस बार जम्मू-कश्मीर के गुज्जर-बकरवाल समुदाय के साहित्यकार जान मोहम्मद हकीम और केरल के उराली आदिवासी समुदाय की प्रख्यात महिला उपन्यासकार पुष्पम्मा एस. रचनाकारों को सम्मानित करेंगी. समारोह रांची स्थित पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण एवं शोध संस्थान के सभागार में सुबह 10 बजे से शुरू होगा. तीन युवा रचनाकारों की … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More