झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भीम कुमार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही उन्हें उत्तराखंड का सह-प्रभारी भी बनाया गया है. इस नियुक्ति के बाद झारखंड कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी है. भीम कुमार ने नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है.
भीम कुमार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद दिया.
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे. संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर काम करना उनकी प्राथमिकता होगी.
छात्र राजनीति से राष्ट्रीय संगठन तक का सफर
भीम कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी. इसके बाद उन्होंने एनएसयूआई और युवा कांग्रेस में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं. प्रखंड, जिला और प्रदेश स्तर पर संगठन के लिए काम करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया.
लंबे राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव के बाद अब उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई
भीम कुमार की नियुक्ति पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप, मीडिया चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी, मीडिया संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. एम. तौसीफ, आलोक कुमार दूबे, सुनीत शर्मा और राजन वर्मा समेत कई कांग्रेस नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है. नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
No comments yet. Be the first to comment!