जेपीएससी धांधली के आरोपी मनोज कुमार को हाईकोर्ट से जमानत, बाबूलाल बोले – अदालत में ठीक से पैरवी नहीं कर रही सरकार
जोहार लाइव ब्यूरो रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित धांधली के मामले में आरोपी मनोज कुमार को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. इस मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए अभियोजन पक्ष की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जमानत से भी ज्यादा चौंकाने वाली बात हाईकोर्ट की वह टिप्पणी है, जिसमें अदालत ने राज्य सरकार और अभियोजन पक्ष की कार्यशैली को खेदजनक बताया है. मरांडी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि सुनवाई के दौरान राज्य की ओर से सहायक सरकारी वकील … Read More