AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरकारी दफ्तरों में आम लोगों से सम्मानजनक व्यवहार करें अधिकारी, आदिवासी जमीन पर अवैध कब्जे पर CO होंगे जिम्मेदार

रांची: रांची के उपायुक्त ने जिले के सभी अंचल अधिकारियों (CO) और प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) को सरकारी कार्यालयों में आने वाले आम नागरिकों के साथ संवेदनशीलता और सम्मानजनक व्यवहार करने का निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनका नियमानुसार समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि आम लोगों को सरकारी सेवाएं मुख्य रूप से प्रखंड, अंचल, थाना और पंचायत स्तर पर मिलती हैं. ऐसे में इन कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों का व्यवहार ही सरकार की छवि तय करता है. इसलिए सभी पदाधिकारी अपने … Read More

निशा भगत आत्महत्या मामला: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, मुख्य सचिव और DGP समेत तीन अधिकारियों को नोटिस

झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग ने इस मामले में झारखंड के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP) और रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को नोटिस जारी किया है. तीनों अधिकारियों को नोटिस प्राप्त होने के सात दिनों के भीतर मामले से संबंधित आरोपों, तथ्यों और अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी आयोग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने 10 नवंबर 2026 को जारी नोटिस में बताया है कि कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों … Read More

छठ पूजा के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट ने गिरगांव चौपाटी देने से किया इनकार, कहा – धार्मिक स्वतंत्रता असीम नहीं

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर 15 और 16 नवंबर को छठ पूजा आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. अदालत ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 25 धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है, लेकिन यह अधिकार सार्वजनिक व्यवस्था, नैतिकता और स्वास्थ्य संबंधी संवैधानिक प्रतिबंधों के अधीन है. जस्टिस अद्वैत एम. सेठना और जस्टिस रणजितसिंह राजा भोंसले की अवकाशकालीन पीठ ने सोमवार को मिथिला छठ पूजा संघ की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की. संगठन ने गिरगांव चौपाटी पर छठ पूजा के लिए मंच बनाने और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं करने की अनुमति मांगी … Read More

झारखंड : खूंटी में 14 नवंबर से शुरू होगा महुआ फेस्टिवल, जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान का दिखेगा संगम

खूंटी। झारखंड की जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक ज्ञान और प्रकृति संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खूंटी जिले के कपारिया गांव (हुटार) में 14 से 21 नवंबर तक महुआ फेस्टिवल 2026 का आयोजन किया जाएगा. नागालैंड के प्रसिद्ध हॉर्नबिल फेस्टिवल से प्रेरित इस आयोजन का उद्देश्य झारखंड के विभिन्न जनजातीय समुदायों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी संस्कृति, भाषा, कला, परंपराओं और पारंपरिक ज्ञान का प्रदर्शन कर सकें. महोत्सव में जनजातीय लोकगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक व्यंजन, मड़ुआ और अन्य मोटे अनाज से बने खाद्य पदार्थ, महुआ आधारित उत्पाद, स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक कृषि पद्धतियों, बीज संरक्षण और वनोपज … Read More

झारखंड : सीयूजे के लाल रूद्र अब राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे दमखम, नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए चयन

झारखंड के युवा वेटलिफ्टर लाल रूद्र अब राष्ट्रीय मंच पर दमखम दिखाएंगे. सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) के इस छात्र का चयन नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए हुआ है. शिलांग में आयोजित ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में किया जाएगा. इसमें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों के चयनित वेटलिफ्टर हिस्सा लेंगे. लाल रूद्र को इस प्रतियोगिता में अपनी ताकत, तकनीक और खेल कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा. लाल रूद्र की इस उपलब्धि पर सीयूजे के कुलपति … Read More

निशा भगत आत्महत्या मामला: दो नामजद आरोपियों के अलावा अन्य लोग भी जांच के घेरे में, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

रांची. आदिवासी नेत्री निशा भगत की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच का दायरा बढ़ गया है. पिठोरिया थाना में मिले आवेदन के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं, आवेदन में लगाए गए अन्य आरोपों की भी जांच की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है. उन्हें भी जांच के दायरे में रखा गया है. पूरे मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है. पुलिस के अनुसार, पिठोरिया थाना में प्राप्त आवेदन के अंतिम निवेदन के आधार … Read More

झारखंड : रोजगार के लिए गए थे बिहार : बनाए गए बंधक, हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप के बाद हुई घर वापसी

झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड के आठ मजदूरों को बिहार के गया जिले से सुरक्षित वापस लाया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन ने मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए कार्रवाई की. सभी मजदूर हरलाडीह पंचायत के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं. वे रोजगार की तलाश में बिहार गए थे, जहां कथित तौर पर उन्हें बंधक जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, मजदूरों की परेशानी की सूचना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंची थी. इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर सभी मजदूरों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने … Read More

झारखंड: बोकारो में स्थानीय क्रिकेटरों को मौका देने की मांग, SAIL ग्राउंड में खिलाड़ियों का प्रदर्शन

रांची/बोकारो : बोकारो सेक्टर-4 स्थित SAIL ग्राउंड में BDCA की कार्यप्रणाली के खिलाफ खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व सुदेश कुमार पांडेय ने किया. युवा कांग्रेस के नितीश भारद्वाज ने भी प्रदर्शन को समर्थन दिया. प्रदर्शनकारियों ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) से स्वतंत्र टीम भेजकर बोकारो जिला क्रिकेट संघ (BDCA) की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. उनका कहना था कि बोकारो के योग्य स्थानीय खिलाड़ियों को जिला और राज्य स्तर पर खेलने का निष्पक्ष अवसर मिलना चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने BDCA से जुड़े खिलाड़ियों की पात्रता और उनके स्थानीय या बाहरी होने की … Read More

सोनिया गांधी की किताब पर गरमाई सियासत: जेएमएम प्रवक्ता मनोज पाण्डेय बोले—’कृपा दृष्टि’ से शुरू हुआ था मोदी का राजनीतिक सफर

जोहार लाइव ब्यूरो सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में PM मोदी को लेकर जो बातें कही हैं, उस पर JMM के प्रवक्ता मनोज पांडे कहते हैं, देखिए बात भी सही है, नरेंद्र मोदी जी को अडवानी जी के रेकेमेंडेशन पर अटल बिहारी बाजपेयी ने मुख्यमंत्री बनाया था. मनोज पांडेय ने आगे कहा कि इससे पहले ये (नरेंद्र मोदी) गुमनामी का जीवन जीते थे. बहुत औरा नहीं था इनका, कोई जानता भी नहीं था. उसके बाद जैसे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, कुछ ही महीनों और वर्षों के अंदर तात्कालिन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने आलोचना … Read More

झारखंड : गया था पूरा परिवार ऑर्केस्ट्रा देखने, पीछे से चोरों ने तोड़े छह घरों के ताले; लाखों के जेवरात और कैश गायब

लातेहार। लक्ष्मी पूजा के अवसर पर गांव में उत्सव का माहौल था. आसपास के लोग पूजा और ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के आरा गांव के अहूरवा और ओजा टोला में चोरों ने सुनसान घरों को निशाना बनाया. सोमवार की रात परिवारों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने छह घरों के ताले तोड़ दिए और लाखों रुपये के जेवरात, नकदी समेत महिला समूह की जमा राशि लेकर फरार हो गए. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. लक्ष्मी पूजा में गए थे परिवार पीड़ित परिवारों के अनुसार, … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More