जोहार लाइव ब्यूरो
सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में PM मोदी को लेकर जो बातें कही हैं, उस पर JMM के प्रवक्ता मनोज पांडे कहते हैं, देखिए बात भी सही है, नरेंद्र मोदी जी को अडवानी जी के रेकेमेंडेशन पर अटल बिहारी बाजपेयी ने मुख्यमंत्री बनाया था.
मनोज पांडेय ने आगे कहा कि इससे पहले ये (नरेंद्र मोदी) गुमनामी का जीवन जीते थे. बहुत औरा नहीं था इनका, कोई जानता भी नहीं था. उसके बाद जैसे मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, कुछ ही महीनों और वर्षों के अंदर तात्कालिन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने आलोचना की और नशीहत दी, राजधर्म का पालन करो. तब से ये लाइमलाइट में आये.
उन्होंने कहा, “नहीं तो गुजरात में क्या कुछ हुआ, गोधरा हुआ, उसके बाद क्या-क्या आरोप लगे. विधायक हरण पाण्ड्या और भी कई तरह के विषयों उस समय की सरकार रही. उसके बाद घटना चक्र ऐसा चला कि वो प्रधानमंत्री बने हमारे देश के. बात तो सही है सोनिया गांधी ने लिख दिया.”
उन्होंने कहा कि संघर्ष का इतिहास तो है नहीं, बलिदान का इतिहास तो है नहीं. किसी जनहित की पहचान बनाएं हो ऐसा तो है नहीं. किसी की कृपा दृष्टि से बने थे वो मुख्यमंत्री, बाद में जिस तरह का नफरत फैलाकर धार्मिक मता धता (ध्रुवीकरण) को बढ़ाकर देश पर शासन कर रहे हैं.
बता दें, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा Belonging: A Journey of Love में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों और उनकी राजनीतिक विचारधारा पर टिप्पणी की है. सोनिया गांधी के मुताबिक, मोदी उनसे आमने-सामने होने पर अक्सर नजरें चुराते हैं और दोनों के बीच बातचीत केवल औपचारिक अभिवादन तक सीमित रहती है.
उन्होंने लिखा है कि मोदी और उनकी भारत को लेकर सोच बिल्कुल अलग है. सोनिया ने मोदी की विचारधारा को RSS के प्रभाव से जोड़ते हुए आरोप लगाया है कि उनकी भारत की कल्पना में एक धर्म और संस्कृति को दूसरे से ऊपर रखा जाता है. किताब में उन्होंने मोदी की राजनीतिक यात्रा, जवाहरलाल नेहरू पर उनकी टिप्पणियों और 2002 के गुजरात दंगों के दौरान तत्कालीन राज्य सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं.
Also Read : निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगा भाजपा एसटी मोर्चा: सन्नी टोप्पो


