राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित द एम्पायर अपार्टमेंट में सोमवार को भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अपार्टमेंट में आग की लपटें उठने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
खबर अपडेट हो रही है


