हेमंत कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर, रांची की सड़कों से लेकर पलामू की सिंचाई योजना तक करोड़ों की सौगात
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में विकास, आधारभूत संरचना, सिंचाई, खनन, वन एवं पर्यावरण, कर्मचारियों के हित और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट की बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों में सड़क, सिंचाई और खनन परियोजनाओं पर हजारों करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता साफ हुआ। बैठक में राजधानी रांची के लिए सबसे महत्वपूर्ण निर्णय नामकुम से डोरंडा मार्ग को चार लेन में विकसित करने को लेकर लिया गया। इस परियोजना के लिए 162.82 करोड़ रुपये की द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की … Read More