Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जमशेदपुर में छत काटकर कोलकाता ज्वेलर्स में सेंधमारी, 4 किलो चांदी और कैश ले उड़े चोर
    क्राइम

    जमशेदपुर में छत काटकर कोलकाता ज्वेलर्स में सेंधमारी, 4 किलो चांदी और कैश ले उड़े चोर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 15, 2026Updated:June 15, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के टैंक रोड स्थित कोलकाता ज्वेलर्स में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान की छत काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब चार किलो चांदी के जेवरात तथा नकदी चोरी कर फरार हो गए। हालांकि, दुकान की मजबूत तिजोरी नहीं टूटने के कारण उसमें रखा कीमती सोना सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक जितेंद्र कुमार रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। अगली  सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और कई अलमारियां खुली हुई थीं। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

    दो परत वाली छत काटकर दुकान में घुसे बदमाश

    प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। दुकान की छत पर लगे टीन शेड की पहली परत हटाने के बाद दूसरी परत को कटर से काटकर अंदर प्रवेश किया गया। इसके बाद बदमाशों ने पूरी दुकान को खंगाल डाला।

    चार किलो चांदी और नकदी पर किया हाथ साफ

    दुकान संचालक के अनुसार, चोर लगभग चार किलोग्राम चांदी के आभूषण और कैश बॉक्स में रखे करीब आठ हजार रुपये नकद अपने साथ ले गए। चोरी के दौरान बदमाशों ने दुकान की मुख्य तिजोरी को भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन तिजोरी काफी मजबूत होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।

    तिजोरी सुरक्षित रहने से बच गया लाखों का सोना

    चोरों का मुख्य निशाना तिजोरी में रखा सोना था। उन्होंने तिजोरी को काटने और तोड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे तिजोरी में रखा लाखों रुपये मूल्य का सोना सुरक्षित बच गया। यदि तिजोरी टूट जाती तो नुकसान कई गुना अधिक हो सकता था।

    मौके पर पहुंची पुलिस, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

    घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटानी शुरू कर दी है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

    Also Read : झारखंड के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 60 किमी रफ्तार से चल सकती है हवा

    4 किलो चांदी और कैश ले उड़े चोर Burglars break into Kolkata Jewellers in Jamshedpur by cutting through the roof; make off with 4 kg of silver and cash. जमशेदपुर में छत काटकर कोलकाता ज्वेलर्स में सेंधमारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 60 किमी रफ्तार से चल सकती है हवा
    Next Article सिंदरी में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बुजुर्ग को बचाने गए युवक पर जानलेवा हमला

    Related Posts

    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 का आगाज : झारखंड की 4 बेटियों पर रहेगी नजर, सलिमा टेटे के हाथ में भारत की कमान

    September 19, 2026
    Latest Posts

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.