AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

Ranchi : झारखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। राज्य के 11 उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग मिलने से झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को नया सम्मान मिला है। अब तक राज्य में केवल सोहराय पेंटिंग को ही जीआई टैग प्राप्त था, लेकिन अब कई अन्य पारंपरिक उत्पाद भी इस सूची में शामिल हो गए हैं। इससे हजारों कारीगरों, बुनकरों और किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। जीआई टैग मिलने वाले उत्पादों में भगैया साड़ी और फैब्रिक, कुचाई सिल्क साड़ी, केसरिया कलाकंद, डोकरा क्राफ्ट, दुमका चादर और बडोनी पपेट्स, … Read More

चतरा में जंगली हाथी का तांडव, घर-दुकान तोड़े, फसलों को रौंद किया तहस-नहस

Chatra : चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित ढहूं गांव में शनिवार देर रात एक जंगली हाथी के घुस आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। रात करीब एक बजे जब अधिकांश लोग अपने घरों के बाहर या छतों पर सो रहे थे, तभी अचानक चिंघाड़ते हुए हाथी गांव की बस्ती में पहुंच गया। हाथी को देखते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी काफी देर तक गांव में घूमता रहा और कई घरों तथा खेतों को नुकसान पहुंचाया। हालांकि राहत की … Read More

“1800 रुपए भेज दो, बच्चों को घर पहुंचा देंगे”… लापता बच्चों के नाम पर मां को आया फोन, निकला साइबर ठग

Ranchi : धुर्वा से लापता तीन बच्चों करण, अर्जुन और शिवा नायक के परिवार पहले ही अपनों की तलाश में परेशान हैं। इसी बीच किसी ने उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर ठगी करने की कोशिश की। करण की मां के मोबाइल पर एक फोन आया। दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति ने दावा किया कि बच्चों का पता उसके पास है। उसने कहा कि अगर 1800 रुपए भेज दिए जाएं तो वह बच्चों का टिकट कटवाकर उन्हें घर वापस भेज देगा। बच्चों की चिंता में डूबे परिवार के लिए यह फोन उम्मीद की एक किरण जैसा था। लेकिन कुछ देर बाद उन्हें … Read More

SIR में लापरवाही पर DEO का एक्शन, BDO-CO-BLO को नोटिस, सुपरवाइजर निलंबित

Godda : SIR यानि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DEO) कंचन कुमारी भुदोलिया के निर्देश पर पौड़ैयाहाट प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कई स्तरों पर गंभीर लापरवाही सामने आई। शनिवार को उप निर्वाचन पदाधिकारी ने पौड़ैयाहाट क्षेत्र के कई बूथों का दौरा कर मतदाता सूची के अद्यतन कार्य, निर्वाचन प्रपत्रों के संधारण, बूथ स्तरीय गतिविधियों तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या-39 पर कार्यरत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की ओर … Read More

बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

Ranchi : रामगढ़ जिले के सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र में शनिवार का दिन चार परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला बन गया। रोजी-रोटी की तलाश में घर से निकले चार युवक वापस नहीं लौटे। बंद पड़ी खदान के पास अवैध तरीके से कोयला निकालने के दौरान खदान के भीतर दम घुटने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। इस दर्दनाक हादसे के बाद राजनीति भी गरमा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मामले को गंभीर लापरवाही बताते हुए रामगढ़ के डीसी और एसपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज … Read More

एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

Ranchi : एक्वा वर्ल्ड में समर हॉलीडे कार्यक्रम श्रृंखला के तहत पिछले छह शनिवारों से आयोजित की जा रही डांस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले शनिवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में बच्चों और युवाओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में रियान ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पियूष द्वितीय और खुशी तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार वाणी और शाश्वत को दिया गया। सीनियर वर्ग में गायत्री ने पहला स्थान प्राप्त किया। शिवम द्वितीय और अर्पणा तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि रिया और दीपा को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया … Read More

नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

Chatra : चतरा पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस की विशेष टीम ने बाबा घाट मैदान स्थित एक खंडहरनुमा मकान में छापेमारी कर आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से 12.12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान देवरिया निवासी अजीत पांडेय, लौकेश कुमार, बिंड मुहल्ला निवासी मो. इरफान और चुड़ीहार मुहल्ला निवासी मो. एजाज के रूप में हुई है। पुलिस ने … Read More

अवैध खनन का खौफनाक अंजाम, रामगढ़ के बंद खदान में चार युवकों की मौ’त

Ramgarh : रामगढ़ जिले के सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र में शनिवार को बंद पड़ी भूमिगत खदान के विपरीत काजू बगान जंगल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के दौरान चार युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खदान के अंदर ऑक्सीजन की भारी कमी और जहरीली गैसों के कारण चारों युवक बाहर नहीं निकल सके और उनकी जान चली गई। अवैध खदान में कोयला निकालने गए थे युवक जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब नौ बजे चार युवक अवैध रूप से बनाए गए एक खदाननुमा गड्ढे में कोयला निकालने के लिए उतरे थे। करीब 30 फीट … Read More

सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन शनिवार को अपनी धर्मपत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां सोलहभुजी की विधिवत पूजा-अर्चना कर झारखंड के लोगों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मंदिर में पूजा की और माता रानी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान का संचालन पुरोहित मनोज पंडा और मुख्य पाहन सुखराम ने कराया। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के … Read More

जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

Assam : भारतीय वायु सेना (IAF) का एक AN-32 परिवहन विमान शनिवार को असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरफोर्स स्टेशन पर हादसे का शिकार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान की लैंडिंग के दौरान तकनीकी गड़बड़ी हुई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। घटना एयरबेस परिसर के भीतर हुई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक विमान निर्धारित रनवे पर सुरक्षित तरीके से उतर नहीं सका और एयरबेस के घास एवं उबड़-खाबड़ हिस्से में जा पहुंचा। इसी दौरान विमान में जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और उसमें आग लग गई। आग इतनी … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More