Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 13, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस की विशेष टीम ने बाबा घाट मैदान स्थित एक खंडहरनुमा मकान में छापेमारी कर आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से 12.12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान देवरिया निवासी अजीत पांडेय, लौकेश कुमार, बिंड मुहल्ला निवासी मो. इरफान और चुड़ीहार मुहल्ला निवासी मो. एजाज के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

    एसपी अनिमेश नैथानी को सूचना मिली थी कि बाबा घाट मैदान के पास स्थित एक खंडहरनुमा मकान में कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए इसकी सत्यता की जांच कराई गई। सूचना सही पाए जाने के बाद एसडीपीओ सन्नी वर्धन और सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान कुछ लोग नशा करते हुए भी पाए गए। तलाशी लेने पर उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद की गई।

    मुख्य सरगना पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अजीत पांडेय इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना माना जा रहा है। उसके खिलाफ चतरा सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट और चोरी से जुड़े कुल सात मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि उसका आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है और वह लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ है।

    पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

    गिरफ्तार सभी आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर की खेप कहां से लाई जाती थी और इसे किन-किन इलाकों में सप्लाई किया जाता था। जांच के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

    नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी

    चतरा पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

    Also Read : लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    Chatra police crack down on drug traffickers; four members of an interstate network arrested. इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी
    Next Article एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.