Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 14, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह जिले के बिरनी थाना अंतर्गत भरकट्टा ओपी क्षेत्र के सिरमांडी गांव में 50 वर्षीय महिला की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया और मृतका के पति और बहू को गिरफ्तार कर लिया।

    मृतका की पहचान सिरमांडी गांव निवासी कुर्सी देवी (50) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पति और बहू की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

    घर के अंदर हुई वारदात

    जानकारी के अनुसार घटना रविवार को सामने आई। ग्रामीणों ने महिला का शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी प्रभारी ओम प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली।

    पति और बहू पर हत्या का आरोप

    पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की हत्या गला रेतकर की गई थी। मामले में मृतका के पति दौलत साव और बहू प्रीति देवी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की पूरी साजिश और कारणों का पता लगाया जा सके।

    हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद

    पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए सामान को भी बरामद कर लिया है। बरामद सामग्री को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

    पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के संबंध में और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

    पुलिस कर रही मामले की गहन जांच

    भरकट्टा ओपी पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल पर भी जांच चल रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    इसे भी पढ़ें : झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    Wife's throat slit and murdered over a love affair; husband and daughter-in-law arrested. पति और बहू गिरफ्तार प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर
    Next Article SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बार-बार सुप्रीम कोर्ट जाने से मैं थक गया हूं. मुझे नहीं लगता कि सुप्रीम कोर्ट जाने का अब कोई फायदा है. मेरा भरोसा उठ गया हैः कपिल सिब्बल

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR पर संग्राम के बीच जेपी जयंती: महंगाई, भ्रष्टाचार से शुरू हुआ आंदोलन कैसे बना संपूर्ण क्रांति

    October 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026
    आदिवासी

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-1: 14 साल की थी, शादी तय हुई, सैलून पहुंच कर लड़कों की तरह बाल कटवाया और तोड़ दिया रिश्ता

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, देखें पूजा की पूरी विधि

    October 11, 2026
    क्राइम

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026
    Latest Posts

    बार-बार सुप्रीम कोर्ट जाने से मैं थक गया हूं. मुझे नहीं लगता कि सुप्रीम कोर्ट जाने का अब कोई फायदा है. मेरा भरोसा उठ गया हैः कपिल सिब्बल

    October 11, 2026

    SIR पर संग्राम के बीच जेपी जयंती: महंगाई, भ्रष्टाचार से शुरू हुआ आंदोलन कैसे बना संपूर्ण क्रांति

    October 11, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-1: 14 साल की थी, शादी तय हुई, सैलून पहुंच कर लड़कों की तरह बाल कटवाया और तोड़ दिया रिश्ता

    October 11, 2026

    नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, देखें पूजा की पूरी विधि

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.