हजारीबाग में BGR कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़, पुलिस जुटी जांच में
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित बादाम कोल खनन परियोजना में मंगलवार की सुबह अज्ञात हमलावरों ने बीजीआर (BGR) कंपनी के कार्यालय पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कार्यालय परिसर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और कई सामानों को नुकसान पहुंचाया। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। हालांकि इस दौरान किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। सुबह-सुबह पहुंची भीड़, मचाई तबाही मिली जानकारी के अनुसार, सुबह अचानक कुछ अज्ञात लोग बादाम कोल परियोजना क्षेत्र में स्थित बीजीआर कंपनी के कार्यालय पहुंचे। देखते ही देखते उन्होंने कार्यालय परिसर में … Read More