Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार
    क्राइम

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 15, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा समाहरणालय में सोमवार को उस समय खलबली मच गई, जब एक युवक क्लर्क पद पर योगदान देने के लिए नियुक्ति पत्र लेकर पहुंचा। दस्तावेजों की जांच के दौरान अधिकारियों को कागजात संदिग्ध लगे। सत्यापन कराने पर नियुक्ति पत्र फर्जी निकला, जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। मामले में उसके ससुर को भी पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है।

    जानकारी के अनुसार गिरिडीह जिले के देवरी गांव निवासी रजाक अंसारी अपने ससुर अख्तर अंसारी के साथ जामताड़ा समाहरणालय पहुंचा था। उसने दावा किया कि उसे क्लर्क पद पर नियुक्त किया गया है और वह योगदान देने आया है। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने जब उसके नियुक्ति पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच की, तो कई बिंदुओं पर संदेह उत्पन्न हुआ।

    इसके बाद दस्तावेजों का गहन सत्यापन कराया गया। जांच में पता चला कि नियुक्ति पत्र पर जामताड़ा उपायुक्त के हस्ताक्षर फर्जी हैं। नियुक्ति पत्र पर लगी मुहर भी जाली पाई गई। इसके अलावा युवक द्वारा प्रस्तुत आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों में भी कई तरह की गड़बड़ियां सामने आईं।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त आलोक कुमार को इसकी जानकारी दी गई। उपायुक्त के निर्देश पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम समाहरणालय पहुंची और रजाक अंसारी तथा उसके ससुर अख्तर अंसारी को हिरासत में लेकर जामताड़ा थाना ले गई।

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक द्वारा प्रस्तुत नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह जाली नियुक्ति पत्र किसने तैयार किया और युवक तक कैसे पहुंचा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी से पैसे की ठगी तो नहीं की गई है। पुलिस का मानना है कि इस मामले के तार किसी संगठित जालसाज गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। इसलिए पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    Youth arrives to join clerk job with fake appointment letter; arrested at the Collectorate. फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक समाहरणालय से गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल
    Next Article अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    Related Posts

    आदिवासी

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    Latest Posts

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.