Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड
    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 15, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए एक नई पहल शुरू की है। अब साइबर ठगी या ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। रांची पुलिस ने साइबर जागरूकता और साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतों के लिए एक विशेष फेसबुक पेज तैयार किया है, जहां लोग आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    रांची एसएसपी राकेश रंजन के कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार लोग केवल क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे फेसबुक पेज तक पहुंच सकते हैं और वहां उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य न केवल साइबर अपराध की शिकायतों को त्वरित रूप से प्राप्त करना है, बल्कि लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना भी है। फेसबुक पेज पर साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों (Modus Operandi) की जानकारी भी नियमित रूप से साझा की जाएगी, ताकि लोग समय रहते सतर्क रह सकें और ठगी का शिकार होने से बच सकें।

    रांची पुलिस का मानना है कि डिजिटल युग में साइबर अपराधियों के तरीके तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में लोगों तक सही और त्वरित जानकारी पहुंचाना बेहद जरूरी है। फेसबुक पेज के माध्यम से बैंकिंग फ्रॉड, ओटीपी ठगी, फर्जी लिंक, केवाईसी अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग और ऑनलाइन निवेश ठगी जैसे मामलों से बचाव की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

    रांची पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस क्यूआर कोड और फेसबुक पेज की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। इससे साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता बढ़ेगी और पीड़ितों को समय पर सहायता मिल सकेगी।

    रांची पुलिस द्वारा साझा क्यूआर कोड और फेसबुक पेज लिंक:
    https://www.facebook.com/share/18cfLAQwxW/

    पुलिस ने लोगों से यह भी आग्रह किया है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन के मामले में तुरंत शिकायत दर्ज करें और साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बचें।

    Also Read : फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    Reporting cyber fraud has now become easy; Ranchi Police has launched a Facebook page and a QR code. अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: PVTGs के लिए यूपी में 5 वन धन केंद्र, सभी बिजनौर में; क्या सच में बदल रही जिंदगी?

    August 1, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026
    Latest Posts

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026

    संसद में आदिवासी: PVTGs के लिए यूपी में 5 वन धन केंद्र, सभी बिजनौर में; क्या सच में बदल रही जिंदगी?

    August 1, 2026

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.