Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल
    जोहार ब्रेकिंग

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 15, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने सोमवार को नाला प्रखंड के प्रगतिशील किसान निर्मल माजी की आम बागवानी और मत्स्य पालन परियोजना का निरीक्षण किया। किसान द्वारा सीमित संसाधनों में खड़ा किए गए इस सफल मॉडल को देखकर विधानसभा अध्यक्ष काफी प्रभावित हुए और उनकी जमकर सराहना की। निरीक्षण के दौरान रविंद्रनाथ महतो ने आम बागवानी और मत्स्य पालन में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्मल माजी ने अपनी मेहनत, लगन और दूरदर्शिता के बल पर कृषि आधारित आजीविका का एक सफल उदाहरण पेश किया है। उनके प्रयास न केवल क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणादायक हैं, बल्कि ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने का संदेश भी देते हैं।

    बायोफ्लॉक तकनीक से कर रहे मछली पालन

    प्रगतिशील किसान निर्मल माजी ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि उन्होंने भारत सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत मत्स्य पालन कार्यक्रम शुरू किया है। इसके लिए तिरपाल से बने सात बायोफ्लॉक टैंक तैयार किए गए हैं। टैंकों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए विशेष ब्लोअर मशीन लगाई गई है, जिससे मछलियों का बेहतर विकास होता है। उन्होंने बताया कि जून 2025 में इस परियोजना की शुरुआत की गई थी। महज चार महीनों के भीतर ही करीब 60 हजार रुपये की मछली बेचने में सफलता मिली। अब दोबारा मत्स्य बीज डालकर उत्पादन बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

    किसानों की आय बढ़ाने में मददगार है योजना

    निर्मल माजी ने कहा कि बायोफ्लॉक तकनीक कम जगह और कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली तकनीक है। इससे किसानों की आय बढ़ाने में काफी मदद मिल रही है। उन्होंने बताया कि पारंपरिक खेती के साथ बागवानी और मत्स्य पालन को जोड़कर किसान बेहतर आमदनी हासिल कर सकते हैं।

    ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

    विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, बागवानों और मत्स्यपालकों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। कृषि और इससे जुड़े व्यवसायों को बढ़ावा देकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील किसान ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। ऐसे किसानों के प्रयासों से गांवों का विकास तेज होगा और राज्य की समृद्धि को नई दिशा मिलेगी।

    अन्य किसानों के लिए बने प्रेरणास्रोत

    अवलोकन कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने भी निर्मल माजी की पहल की सराहना की। लोगों का कहना था कि आधुनिक तकनीक के साथ खेती और मत्स्य पालन का यह मॉडल क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकता है। यदि अधिक किसान इस तरह की योजनाओं को अपनाएं तो ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं।

    Also Read : घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    Nirmal Majhi sets an example of hard work; Speaker Rabindranath Mahto praises the successful model. मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार
    Next Article फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    Related Posts

    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: PVTGs के लिए यूपी में 5 वन धन केंद्र, सभी बिजनौर में; क्या सच में बदल रही जिंदगी?

    August 1, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026

    संसद में आदिवासी: PVTGs के लिए यूपी में 5 वन धन केंद्र, सभी बिजनौर में; क्या सच में बदल रही जिंदगी?

    August 1, 2026

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.