AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
ठनका

ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

Jamtara : जामताड़ा के कुंडहित में मंगलवार दोपहर आम चुनने गई 13 साल की बच्ची की ठनका की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार कुंडहित प्रखंड के अंबा गांव स्थित वाउरी टोला आंगनबाड़ी केंद्र के पास पांच बच्चे हल्की बारिश के दौरान आम चुनने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज गर्जना के साथ ठनका गिर गया। वज्रपात सीधे आम के पेड़ के पास हुआ, जिसकी चपेट में आकर 13 वर्षीय श्रिया बाउरी की मौके पर … Read More

एसीबी

रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

Ramgarh : एसीबी की हजारीबाग इकाई ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगढ़ जिला प्रोबेशन कार्यालय में कार्यरत प्रोबेशन ऑफिसर और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों पर सरकारी अनुदान राशि से जुड़े मामले में रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित बड़की पोना गांव निवासी त्रिदेव कुमार ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि उनके परिवार को सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की अनुदान राशि मिलनी है। अनुदान राशि से संबंधित सत्यापन प्रतिवेदन भेजने और … Read More

अफीम

खूंटी में अफीम की खेती पर लगेगा ब्रेक, एसपी ने बनाया एक्शन प्लान

Khunti : खूंटी में अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित अपराध गोष्ठी में एसपी ऋषभ गर्ग ने सभी थाना प्रभारियों को संभावित क्षेत्रों की पहचान कर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले एक-दो माह में अफीम की बुआई का समय शुरू होने वाला है, इसलिए समय रहते कार्रवाई की रणनीति तैयार की जाए। बैठक में जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही लंबित वारंटों के निष्पादन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को … Read More

सीएम

सीएम हेमंत ने किया झारखंड कृषि व्यापार मेला का शुभारंभ, बोले- आधी जिम्मेदारी सरकार की, आधी किसानों की

Ranchi : राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में मंगलवार को तीन दिवसीय झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में सीएम हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यभर से आए किसान, कृषि वैज्ञानिक, शोधकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागी एक मंच पर जुटे। मुख्यमंत्री ने कृषि व्यापार मेला-2026 के लोगो का लोकार्पण किया और कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात किसानों को दी। किसानों और कृषि वैज्ञानिकों का हुआ संगम 16 से 18 जून तक चलने वाले इस मेले में राज्य के प्रगतिशील किसानों, कृषि विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की भागीदारी देखने … Read More

किशोरी

मां की फटकार के बाद घर छोड़ गई किशोरी, कानपुर से सकुशल बरामद

Ranchi : रांची के हटिया थाना क्षेत्र स्थित पटेल नगर की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी श्रुति कुमारी घर छोड़कर चली गई थी। परिजनों की सूझबूझ और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सहयोग से उसे उत्तर प्रदेश के कानपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार श्रुति कुमारी हटिया के चांदनी चौक स्थित पटेल नगर रोड नंबर-19 की रहने वाले प्रेम रजक की बेटी है। परिजनों ने बताया कि बीते 15 जून की शाम करीब 4:40 बजे किसी बात को लेकर मां ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर से कहीं चली गई। काफी देर … Read More

बुजुर्ग

शौच के लिए निकले बुजुर्ग की डंडे से पीट-पीटकर ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के चट्टी गांव में मंगलवार तड़के एक बुजुर्ग व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धना उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किए गए डंडे को भी जब्त कर लिया है। मृतक के नाती ने बताया कि मंगलवार तड़के धना उरांव रोज की तरह शौच के लिए घर से निकले थे। घर से कुछ दूरी पर गांव के ही छोटू उरांव ने उन … Read More

रांची

BREAKING : हरमू में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, दो लड़की समेत 6 पुलिस हिरासत में

Ranchi : राजधानी रांची के हरमू इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। हरमू स्थित बिजली ऑफिस के पीछे एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने दो युवतियों समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि हरमू के एक मकान में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मकान से दो युवतियों और चार युवकों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ जारी पुलिस सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर … Read More

दीपिका

गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम

Ranchi : झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायतीराज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने 18वीं झारखंड स्टेट सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोड्डा की प्रतिभाशाली खिलाड़ी शिक्षा कुमारी को सम्मानित किया। रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान मंत्री ने शिक्षा को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षा की उपलब्धि पूरे राज्य के लिए प्रेरणा मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि शिक्षा कुमारी ने अपने कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह साबित कर दिया है कि कोई भी लक्ष्य … Read More

फोरलेन

फोरलेन किनारे खेत में मिले दो युवकों के शव, हादसा या ह’त्या… जांच में जुटी पुलिस

Ramgarh : रामगढ़ जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र में मंगलवार को फोरलेन के किनारे एक खेत में दो युवकों के शव बरामद हुए। घटना बनगड्ढा स्थित फोरलेन के पास की है। सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर दोनों शवों पर पड़ी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान सौंदा डी जयनगर निवासी अमरजीत भुंईया और सोनू कुमार के रूप में की है। शव मिलने की खबर फैलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक … Read More

महिला

19 साल के युवक के प्यार में दीवानी हुई 26 वर्षीय महिला, हरियाणा से पहुंची गोड्डा, मचा बवाल

Godda : झारखंड के गोड्डा जिले में 19 वर्षीय युवक और 26 वर्षीय महिला की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रेमी के साथ रहने की चाह में महिला अपना घर-परिवार छोड़कर हरियाणा से गोड्डा पहुंच गई। महिला के गांव पहुंचते ही मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। अब यह मामला बलबड्डा थाना पहुंच गया है, जहां दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है। हरियाणा में हुई थी दोनों की मुलाकात जानकारी के अनुसार, बलबड्डा थाना क्षेत्र के घोरीकित्ता गांव निवासी 19 वर्षीय सचिन की मुलाकात हरियाणा में काम के दौरान … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More