Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खूंटी में अफीम की खेती पर लगेगा ब्रेक, एसपी ने बनाया एक्शन प्लान
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी में अफीम की खेती पर लगेगा ब्रेक, एसपी ने बनाया एक्शन प्लान

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 16, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अफीम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी में अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित अपराध गोष्ठी में एसपी ऋषभ गर्ग ने सभी थाना प्रभारियों को संभावित क्षेत्रों की पहचान कर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले एक-दो माह में अफीम की बुआई का समय शुरू होने वाला है, इसलिए समय रहते कार्रवाई की रणनीति तैयार की जाए। बैठक में जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही लंबित वारंटों के निष्पादन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

    जेल से छूटे एनडीपीएस आरोपियों पर रखी जाएगी नजर

    एसपी ने एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल से रिहा हुए आरोपियों का सत्यापन कराने और उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए।

    मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट

    अपराध गोष्ठी में आगामी मुहर्रम पर्व की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। एसपी ने संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने, शांति समिति के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने और अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता होगी।

    नीट परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा

    बैठक में 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा को लेकर भी तैयारियों की समीक्षा की गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की आवाजाही और कदाचार रोकने के उपायों पर चर्चा हुई। अधिकारियों को परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

    ये अधिकारी रहे मौजूद

    बैठक में एएसपी अभियान क्रिस्टोफर केरकेट्टा, खूंटी एसडीपीओ मंगल सिंह जामूदा, तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार सिंह सहित जिले के सभी पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी मौजूद थे।

    Also Read : सीएम हेमंत ने किया झारखंड कृषि व्यापार मेला का शुभारंभ, बोले- आधी जिम्मेदारी सरकार की, आधी किसानों की

    Opium cultivation in Khunti to be curbed; SP formulates action plan. एसपी ने बनाया एक्शन प्लान खूंटी में अफीम की खेती पर लगेगा ब्रेक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत ने किया झारखंड कृषि व्यापार मेला का शुभारंभ, बोले- आधी जिम्मेदारी सरकार की, आधी किसानों की
    Next Article रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.