Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 16, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एसीबी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : एसीबी की हजारीबाग इकाई ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगढ़ जिला प्रोबेशन कार्यालय में कार्यरत प्रोबेशन ऑफिसर और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों पर सरकारी अनुदान राशि से जुड़े मामले में रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित बड़की पोना गांव निवासी त्रिदेव कुमार ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि उनके परिवार को सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की अनुदान राशि मिलनी है। अनुदान राशि से संबंधित सत्यापन प्रतिवेदन भेजने और प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रोबेशन कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने अनुदान राशि बढ़ाने के संबंध में प्रोबेशन ऑफिसर सिमरन कुमारी से मुलाकात की, तो उन्हें कार्यालय में कार्यरत सुजीत नामक कर्मचारी से मिलने को कहा गया। इसके बाद सुजीत ने सत्यापन रिपोर्ट भेजने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की।

    एसीबी जांच में आरोप सही पाए गए

    शिकायत मिलने के बाद एसीबी हजारीबाग ने मामले का सत्यापन कराया। जांच के दौरान यह आरोप सही पाया गया कि प्रोबेशन ऑफिसर सिमरन कुमारी ने रिश्वत की मांग की थी और उनके निर्देश पर कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी सुजीत रिश्वत राशि लेने वाला था। रिपोर्ट के आधार पर एसीबी थाना हजारीबाग में बीते 15 जून को मामला दर्ज किया गया।

    ट्रैप टीम ने रंगे हाथों दबोचा

    मामला दर्ज होने के बाद एसीबी ने विशेष ट्रैप टीम का गठन किया। मंगलवार को दंडाधिकारी और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में जाल बिछाया गया। कार्रवाई के दौरान सुजीत पासवान को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी के अनुसार, सुजीत पासवान गढ़वा जिले का रहने वाला है और वर्तमान में जिला प्रोबेशन कार्यालय रामगढ़ में कार्यरत था। सुजीत पासवान की गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम ने मामले की मुख्य आरोपी प्रोबेशन ऑफिसर सिमरन कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया। सिमरन कुमारी वर्तमान में रामगढ़ में प्रोबेशन ऑफिसर के पद पर पदस्थापित थीं। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

    Also Read : सीएम हेमंत ने किया झारखंड कृषि व्यापार मेला का शुभारंभ, बोले- आधी जिम्मेदारी सरकार की, आधी किसानों की

    Major ACB crackdown on bribery in Ramgarh; probation officer and computer operator arrested. प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी में अफीम की खेती पर लगेगा ब्रेक, एसपी ने बनाया एक्शन प्लान
    Next Article ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    Related Posts

    आदिवासी

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.