Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर
    जोहार ब्रेकिंग

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 16, 2026Updated:June 16, 2026No Comments3 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ठनका
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा के कुंडहित में मंगलवार दोपहर आम चुनने गई 13 साल की बच्ची की ठनका की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार कुंडहित प्रखंड के अंबा गांव स्थित वाउरी टोला आंगनबाड़ी केंद्र के पास पांच बच्चे हल्की बारिश के दौरान आम चुनने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज गर्जना के साथ ठनका गिर गया। वज्रपात सीधे आम के पेड़ के पास हुआ, जिसकी चपेट में आकर 13 वर्षीय श्रिया बाउरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 16 वर्षीय दिनू रविदास गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडहित ले जाया गया।

    अस्पताल में बच्ची को मृत घोषित किया गया

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने जलधर बाउरी की जख्मी बेटी श्रिया बाउरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अर्जुन रविदास के गंभीर रूप से घायल दिनू रविदास की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के सिउड़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अंबा पंचायत के मुखिया दुलुसिंह टुडू अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी जमाले राजा, कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अंचल निरीक्षक अरुण कुमार यादव और हल्का कर्मचारी संदीप सोरेन ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

    मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करने की मांग

    जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मृत बच्ची के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। अधिकारियों ने परिजनों को सरकारी प्रावधानों और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी दी। घटना के बाद मृतका के परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। मृतका के पिता जलधर बाउरी के पानागढ़ से लौटने के बाद अधिकारियों ने उन्हें कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी और समझाया। काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। इस दर्दनाक घटना के बाद अंबा गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता देने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने में जुटी हुई थी।

    Also Read : रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    Children struck by lightning while gathering mangoes; girl dies teenage boy in critical condition. किशोर की हालत गंभीर ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे बच्ची की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
    Next Article मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    Related Posts

    आदिवासी

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    Latest Posts

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.