तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Koderma : कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कोडरमा-जयनगर मुख्य मार्ग पर पथलडीहा के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश दास अपने मित्र शमसुल अंसारी के साथ जयनगर के तेतरौन से कार द्वारा कोडरमा आ रहे थे। कार जैसे ही पथलडीहा के पास पहुंची, चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त … Read More