Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में 28 वर्षीय युवक अमन दुबे की हत्या के मामले में पुलिस ने एक अधेड़ प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसवंत प्रजापति (50) और सुमन देवी (47) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अवैध संबंध और आपसी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। मृतक अमन दुबे की मां किरण देवी ने कुजू ओपी में हत्या का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने अपने बेटे की हत्या का आरोप जसवंत प्रजापति और सुमन देवी पर लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए।

    जांच में उजागर हुआ प्रेम त्रिकोण

    पुलिस द्वारा मोबाइल फोन कॉल और अन्य साक्ष्यों की जांच के दौरान त्रिकोणीय प्रेम संबंध का मामला सामने आया। जांच में पता चला कि सुमन देवी के साथ अमन दुबे का भी संबंध था। अमन को सुमन और जसवंत का साथ रहना पसंद नहीं था और वह इसका लगातार विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ता गया। मृतक की मां किरण देवी ने पुलिस को बताया कि 12 जून को उनके पुत्र अमन दुबे को फोन कर बुलाया गया था। वह जसवंत और सुमन के घर गया था। वहां से लौटने के बाद उसकी हालत काफी खराब थी। अमन ने घर पहुंचकर बताया था कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। कुछ समय बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई तथा उसकी मौत हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज में मारपीट की पुष्टि

    कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान जसवंत प्रजापति और अमन दुबे के बीच मारपीट होने की पुष्टि हुई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है। आशंका है कि मारपीट के दौरान अमन के सीने में गंभीर अंदरूनी चोट लगी थी। यही चोट उसकी मौत का कारण बनी हो सकती है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस पूछताछ के दौरान सुमन देवी ने अपने निजी जीवन से जुड़ी जानकारी भी दी। उसने बताया कि उसकी शादी राजदेव विश्वकर्मा के साथ हुई थी, लेकिन वह वैवाहिक जीवन से खुश नहीं थी। बाद में उसने अपने पति को छोड़ दिया और जसवंत प्रजापति के साथ रहने लगी। दोनों ने रजरप्पा मंदिर में विवाह भी किया था।

    19 वर्षों से साथ रह रहा था प्रेमी युगल

    सुमन देवी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 19 वर्षों से जसवंत प्रजापति के साथ रह रही है। वहीं जसवंत की पहले से शादी हो चुकी थी। उसकी पहली पत्नी और बच्चे अलग घर में रहते हैं। इसके बावजूद जसवंत और सुमन लंबे समय से साथ रह रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पूरी जानकारी मिल सकेगी।

    Also Read : ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    Aman Dubey was murdered over a dispute involving an illicit relationship; the couple involved has been arrested. अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे हत्या प्रेमी युगल गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण
    Next Article गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    जामताड़ा

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026
    जामताड़ा

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026
    Latest Posts

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.