Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमशेदपुर में गबरू का एनका’उंटर, पुलिस की पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में गबरू का एनका’उंटर, पुलिस की पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 16, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : राजधानी, कोयलांचल के बाद अब लौह नगरी जमशेदपुर में भी अपराधी का एनकाउंटर करने से पुलिस पीछे नहीं है। मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र का है। मंगलवार अहले सुबह छिनतई गिरोह का सरगना जसप्रीत उर्फ गबरू का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया है। पुलिस की गोली उसके पैर में लगी है। घटना उस वक्त घटी जब गिरफ्तार गबरू पुलिस को सामान बरामद करवाने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की पिस्टल छीनकर पुलिस पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया।

    चेन स्नैचिंग के बाद धराया था गबरू

    जानकारी के अनुसार सोमवार शाम सिदगोड़ा थाना पुलिस ने एक महिला से चेन छीनकर भाग रहे दो अपराधियों को पकड़ लिया था। पूछताछ के दौरान जसप्रीत उर्फ गबरू ने पुलिस को बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, फर्जी नंबर प्लेट और छीने गए गहने उसने कचरा डिपो के पास छिपाकर रखे हैं। गबरू की निशानदेही पर मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे पुलिस टीम उसे लेकर कचरा डिपो पहुंची। यहां पुलिस ने बाइक, फर्जी नंबर प्लेट और कुछ अन्य सामान बरामद भी कर लिया। इसी दौरान अचानक गबरू ने मौके पर मौजूद एक पुलिस पदाधिकारी की पिस्टल छीन ली।

    पुलिस पर बरसाने लगा गोलियां

    पिस्टल हाथ में आते ही गबरू ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक गोली गबरू के बाएं पैर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद पुलिस ने घायल अपराधी को कब्जे में लेकर तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

    कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची

    घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी, एएसपी समेत टेल्को, सीतारामडेरा, गोलमुरी, बर्मामाइन्स, बिष्टुपुर, बिरसानगर और कदमा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से फायरिंग में इस्तेमाल खोखा भी बरामद किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने पुलिस की पिस्टल कैसे छीनी और सुरक्षा में कहां चूक हुई। साथ ही छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : हाथ में स्लाइन, स्कूटी पर गर्भवती… एंबुलेंस नहीं मिली तो जान जोखिम में डाल ले गए परिजन

    Gabru killed in encounter in Jamshedpur; police fired upon using a police pistol. जमशेदपुर में गबरू का एनकाउंटर पुलिस की पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाथ में स्लाइन, स्कूटी पर गर्भवती… एंबुलेंस नहीं मिली तो जान जोखिम में डाल ले गए परिजन
    Next Article झारखंड में रफ्तार पकड़ेगा मॉनसून, अगले चार दिनों में पूरे राज्य में बढ़ेगा असर

    Related Posts

    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: PVTGs के लिए यूपी में 5 वन धन केंद्र, सभी बिजनौर में; क्या सच में बदल रही जिंदगी?

    August 1, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026

    संसद में आदिवासी: PVTGs के लिए यूपी में 5 वन धन केंद्र, सभी बिजनौर में; क्या सच में बदल रही जिंदगी?

    August 1, 2026

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.